
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न पवित्र महीना रमजान के बाद कल दिनांक 11/04/2024 को ईद त्यौहार पर नमाज की तैयारियो को लेकर साफ – सफाई, पेयजल व रास्तो को लेकर नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त डी.के. शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ स्वयं जगह – जगह ईदगाह स्थलों पर जाकर जायजा लिया गया और

ईदगाह स्थल व रास्तों का निरीक्षण कर साफ सफाई करवाते हुये सड़क किनारे व नाली के ऊपर का अतिक्रमण भी हटाया गया और वही निरीक्षण स्थल बैढ़न मार्केट एरिया मे ठेला दुकान ऑटो रिक्शा वगैरह निर्धारित स्थल पर ही लगाये व खड़ा करे और वही इस बात की समझाइस दी गयी और इसी प्रकार नवानगर, कलेक्ट्रेट परिसर, बैढ़न तालाब सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया।

मौके पर निरीक्षण के दौरान नगर निगम के कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, उपायुक्त राजस्व आरपी बैस, विपिन तिवारी, अनुज सिंह, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, कैलाश शाह, अर्चना, स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी, अजय मिश्रा, राजू , सीटाडेल प्रबंधक रावेद्र सिंह, विवेक सिंह, रोहित चौरसिया, राणा, राम प्रकाश सहित अन्य सफाई मित्र उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal