ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 07/04/2024
बिना नंबर के ट्रैक्टर चालक के लापरवाही से एक नाबालिक क़ी हुई मौत, चालक फरार, बना जांच का विषय
परिजनों में मातम का माहौल, कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर को किया जप्त

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न आदिवासी बैगा परिवार के एक नाबालिक बालक ट्रैक्टर चालक के लापरवाही से हुआ मौत, ट्रैक्टर चालक घटना स्थल से हुआ फरार, ट्रैक्टर को कोतवाली पुलिस ने जप्त कर कार्यवाही की और वही शव को कब्जे में लेकर पीएम के बाद परिजनों को सौंपा।

वही बताया जा रहा है कि नाबालिक मृतक का नाम महेश बैगा पिता शिव प्रसाद बैगा उम्र लगभग 14 वर्ष निवासी ग्राम खैरी, कुसमी जिला सीधी के निवासी है जो लगभग 1 वर्ष से बैढ़न के बलियरी में रहकर मजदूरी का कार्य किया करते थे बगल में रहने वाला ट्रैक्टर चालक लाला सिंह निवासी धौहनी (सरई) ने जबरदस्ती घर से ले गया था यह घटना घटी है।
वही परिजनों का आरोप है कि महेश बैगा को जबरदस्ती रेत (बालू ) उठाने हेतु ट्रैक्टर पर बैठाकर चालक लाला सिंह ले गये थे और वही ट्रैक्टर वाहन मालिक का नाम भरतलाल शाह बताया जा रहा है जो ट्रैक्टर बिना नंबर की खुले आम फर्राटे के साथ सड़क पर दौड़ता है ।
मृतक के परिवार में माता-पिता के अलावा चार भाई, दो बहन थी मृतक सबसे छोटा भाई महेश था और वही बताते हैं कि मृतक आठवीं का परीक्षा देकर कुछ दिनों पहले कुसमी से बलियरी बैढ़न आया था ।
वही बताते है कि मृतक का शव पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौपने के बाद अंतिम संस्कार हो चुका है और इस परिवार मे रो रोकर माँ सदमे है और वही न्याय के साथ साथ ढाढस बधाने की आवश्यकता है।
www.badhtakarwan. com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal