Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बैढ़न अंधी हत्या को रीवा रेंज आईजी ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार, 2 क़ी तलाश, टीम को किये पुरस्कृत

बढ़ता कारवां (BK NEWS) विगत दिवस दिनांक 31/03/2024 को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गयी थी कि जिलानी मोहल्ला वैढन में किराना व्यापारी सुरेश जायसवाल के घर में कोई अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर मे घुसकर सुरेश जायसवाल की पुत्री दीक्षा और पत्नी अंजू जायसवाल पर जान से मारने कि नियत से गंभीर चोटे पहुंचाकर भाग गये है।

वही सूचना पर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्रीमती निवेदिता गुप्ता, अति पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते, थाना प्रभारी बैढ़न सुधेश तिवारी, चौकी प्रभारी शासन संदीप नामदेव मौके पर पहुंचे और वही घायलों को परिजन द्वारा बन्दना अस्पताल वैढन ले जाया गया जहां पर अंजू जायसवाल को मृत घोषित कर दिया गया और दीक्षा को इलाज हेतु भर्ती किया गया और वही तत्काल मौके पर मृतिका के लडके सत्यम जायसवाल की रिपोर्ट पर थाना वैढन मे अपराध धारा 450, 307,302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया और वही घटना स्थल निरीक्षण और मृतिका अंजू जायसवाल एवं पीडिता दीक्षा जायसवाल की चोटो से प्रतीत हुआ कि अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा किसी धारदार व भौथेरे हथियार से गंभीर चोटे पहुंचायी गयी है।

प्रकरण को गंभीरता से देखते हुये तत्काल पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा एम. एस. सिकरवार एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र रीवा साकेत पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के द्वारा त्वरित कार्यवाही, आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये, जिस पर अति पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में आरोपियो के खुलासे, घेराबन्दी एवं गिरफ्तारी हेतु अलग अलग टीमों का गठन किया गया।

टीमों द्वारा अलग अलग कोणो में विश्लेषण किया गया, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया जाकर तकनीकी सहयोग प्राप्त करते हुए जानकारी प्राप्त की गयी और वही पाया गया कि बिलौजी ग्राम थाना बैढन के रहने वाले बबलू जायसवाल उर्फ सुनील जायसवाल पिता कल्लू जायसवाल के द्वारा 04 अज्ञात लडको को घटना दिनांक 31/03/2024 को ही सुबह अपने घर लाया गया था एवं बैढ़न के रहने वाले दिनेश उर्फ गोलू रजक के साथ मिलकर लूट / डकैती की योजना तैयार की गयी थी और वही बबलू द्वारा उन लड़को को फरियादी के घर तक जाकर रेकी कर घटना करायी गयी ।

तकनीकी सहयोग की मदद से एक आरोपी की पहचान होने पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बिलौजी थाना बैढ़न के रहने वाले बबलू जायसवाल उर्फ सुनील जायसवाल पिता कल्लू जायसवाल को गिरफ्तार किया गया पूछताछ में पाया गया कि आरोपी महादेव एप के माध्यम से सट्टा खेलने का आदी था इसके अलावा आरोपी बबलू द्वारा अन्य लोन देने वाले संस्थानों से करीब 27 लाख रूपये का कर्जा लिया था जिसे वह किसी भी कीमत पर चुकाना चाहता था और वही कर्जा चुकाने के लिये आरोपी बबलू अपने साथी मित्र गोलू रजक के साथ योजना बनाकर गलत रास्ता अपनाते हुये लूट, डकैती करने के उद्देश्य से इंस्टाग्राम के माध्यम से दिसम्बर 2023 व वर्ष 2024 के जनवरी फरवरी माह में राज्य से बाहर के अपराधी दिनेश कुशवाहा, रविकान्त मौर्य दोनो निवासी बांदा (उत्तरप्रदेश), विशाल जाटव, अतुल सिंह दोनों निवासी बबराला, जिला संभल (उत्तर प्रदेश) से दोस्ती कर उनको सिंगरौली जिले में लूट/डकैती करने के लिये दिसम्बर जनवरी फरवरी माह में मिलने के लिये बुलाया गया जहां पर सुरेश जायसवाल के घर में लूट करने का तय हुआ, योजना के बाद घटना को अंजाम देने के लिये मार्च 2024 के लास्ट सप्ताह को तय कर सभी लोग वापस अपने अपने निवास स्थानों को चले गये ।

दिनांक 31/03/2024 को विशाल सहित अन्य तीन आरोपी अतुल, रविकान्त व दिनेश ट्रेन के माध्यम से सुबह बरगवा स्टेशन से वैढन आये और उनको आरोपी बबलू जायसवाल अपने घर पर रोका उसके बाद शाम करीब 05.00 बजे लूट / डकैती करने के उद्देश्य से ताला तोड़ने के लिये लोहे की छड़, सब्बल एवं चाकू इत्यादि लेकर रेकी उपरांत घर में घुसे और मृतिका अंजू जायसवाल व उनकी बेटी दीक्षा को गंभीर चोटे पहुचायी और इसके बाद आरोपी गण द्वारा घर की अच्छे से तलाशी ली गयी परन्तु कोई भी जेवरात, बड़ी नगदी रकम आदि नही मिला मात्र घर से भागते समय टेबिल पर रखा पर्स व इयरबड्स आरोपियों के हाथ लगा और तकनीकी सहयोग के माध्यम से आरोपीगण दिनेश कुशवाहा एवं रविकांत मौर्या जिला बाँदा (उ.प्र.) से, सुनील उर्फ बबलू जायसवाल को बनारस, दिनेश उर्फ गोलू रजक को वैढन से गिरफ्तार किया गया है तथा विशाल जाटव और अतुल को जिला सम्भल (उ.प्र.) से अभिरक्षा मे लेकर प्रकरण के संबंध एवं जिले एवं रीवा जोन में घटित अन्य घटनाओं के संबंध में गहन पूंछताछ की जा रही है और वही रीवा रेंज पुलिस महानिरीक्षक श्री सिकरवार ने खुलासा के दौरान 10 हजार रूपये का पुरस्कृत किया।

उक्त घटना के खुलासे में पी.एस. परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर, निरी. सुधेश तिवारी थाना प्रभारी बैढ़न, निरी. अर्चना द्विवेदी, निरी. अशोक सिंह परिहार, निरी. शिवपूजन मिश्रा, निरी. कार्य.निरी. जीतेन्द्र सिंह भदौरिया जिला रीवा, उनि संदीप नामदेव, उनि उदय करिहार, उनि रूपा अग्निहोत्री, कार्य. उनि नृपेन्द्र सिंह, कार्य. उनि शिवकुमार दुबे, सउनि सजीत सिंह, सउनि अरविंद द्विवेदी, सउनि अमित द्विवेदी, सउनि राजेश शुक्ला, सउनि पप्पू सिंह, सउनि जीवेन्द्र मिश्रा, प्रआर जीतेन्द्र सेंगर, प्रआर मो. कौसर, प्रआर राजकुमार विश्वकर्मा, प्रआर. अमित जायसवाल, प्रआर पवन पाण्डेय, प्रआर अंकित सिंह चौहान, प्रआर. विजय खरे, प्रआर राकेश विश्वकर्मा, प्रआर धर्मेन्द्र रावत, प्रआर मुनेन्द्र राणा, प्रआर संजय परिहार, प्रआर राजेश सिंह, प्रआर राहुल सोमवंशी, महिला प्र. आर. शकुन्तला यादव, आर. दिलीप धाकड़, महेश पटेल, अभिमन्यु उपाध्याय, संजू धुर्वे, नारेन्द्र सिंह, विवेक पटेल, मुकेश पटेल, अजय कुशवाहा, आर रोहित शर्मा व सायबर टीम उनि अमन वर्मा, प्रआर दीपक परस्ते, आर. सोवाल वर्मा, आर. राहुल कुशरो, नंदकिशोर रोहेला, संदीप वर्मा की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

सिंगरौली किसान कांग्रेस ने मुख्य्मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रई-टोकन प्रणाली व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकरमूंग खरीदी अव्यवस्था, खाद संकट और नकली खाद बिक्री पर लगे रोक, हो कार्यवाही

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली (शहर) ने किसानों की ...