
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न कुर्बानी का त्यौहार “ईद उल अजहा” का त्यौहार जुमेरात के दिन 29 जून को मनाया जायेगा ।
वही “ईद उल अजहा” त्यौहार को लेकर शहर भर में हर्षोल्लास के साथ तैयारियां चल रही हैं और वही बैढ़न के राजीव वार्ड 39 मुस्तफा नगर बलियरी रोड वैढ़न स्थित “मस्जिदे ए आयशा” की सदर हज्जिन शमा भारती ने बताया कि जुमेरात के दिन कल 29 जून को सुबह 7:45 बजे “ईद उल अजहा” की नमाज अदा की जायेगी और उन्होने तमाम मुस्लिम धर्मावलम्बियों से गुजारिश की है कि अहले इस्लाम शिरकत फरमा कर दारैन की बरकत हासिल करें और मस्जिद में नमाज अदा करने हेतु सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं ।
वही नमाज के दौरान महिला व पुरूष मस्जिद में उपस्थित होकर देश में अमन चैन व तरक्की की दुआ मांगेंगे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal