Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला स्तरीय “रोल बॉल प्रतियोगिता” का हुआ समापन

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न विन्ध्यनगर में जिला स्तरीय “रोल बॉल प्रतियोगिता”अंडर -11 और अंडर-14 प्रतियोगिता का समापन सम्पन्न हुआ और इस प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले के अलग अलग शहर के खिलाड़ी हिस्सा लिये जिसमें विन्ध्यनगर से बालिका अंडर-11 की कप्तान अध्यावत्स प्रथम स्थान , बैढ़न से कप्तान अनन्या श्रीवास्तव दूसरा स्थान प्राप्त किये और वही अंडर -11 बालक शक्तिनगर प्रथम स्थान पर और जयंत से कॉटन मयंक दूसरे स्थान पर रहे ।

वही अंडर-14 बालक जयंत से अनन्त कुमार प्रथम स्थान और वैढन दूसरे स्थान पर रहा और सिंगरौली रोल बॉल संघ के सचिव आशिक रसूल ने बताया की इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सुबह के 6:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक खिलाड़ियों ने ट्राफी को अपने नाम करने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ा और वही चैम्पियनशिप के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर देवसर विधायक उपस्थित रहे ।

वही सिंगरौली रोल बॉल संघ के अध्यक्ष सुभाष रामचरित्र वर्मा ने सबसे पहले खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते हुये उन्हें उत्साहित किया और उन्होंने छोटे – छोटे बच्चे जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय, राष्ट्र स्तर पर मेडल प्राप्त कर रहे और वही बहुत खुशी की बात है और मेरा हमेशा साथ रहेगा।

इस कार्यक्रम में भारी संख्या में अभिभावक भी चैंपियनशिप का आनंद लिये विशिष्ट अतिथि के रूप में नवीन सिन्हा मारी जोस, सुदापा, आर बी सिंह, अमित राज, एस.एन. बंसल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwa.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...