
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न मध्य प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष एन.के.त्रिपाठी द्वारा दी जानकारी अनुसार दिनांक 26 जून से 1 जुलाई 2023 तक श्री शिव क्षत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स वालेवाडी पुणे में 32वीं सीनियर राष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमे संपूर्ण भारत से लगभग 1500 खिलाड़ी भाग लेंगे और इस स्पर्धा में दिल्ली, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान ,सिक्किम, तमिलनाडु, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, भारतीय सेना,आई टी बी पी, एसएसबी, वायु सेना, एआईपीएससीबी, एसएससीबी (सेवा दल), एएससीबी (सेना टीम) आदि टीमे भाग लेंगी और वही मध्य प्रदेश के कुल 42 खिलाड़ी एंव टीम कोच एवं सेक्रेटरी सारिका गुप्ता विश्वामित्र अवॉर्डी इस स्पर्धा में भाग लेंगे और इस प्रतियोगिता में 100 आफिसल भाग लेंगे ।
वही सीनियर राष्ट्रीय स्पर्धा से ही आगामी नेशनल गेम्स हेतु खिलाड़ी और टीम्स क्वालीफाई करेंगे और वही ज्ञात हो की पिछले राष्ट्रीय खेलों गुजरात में वूशु खेल में 5 पदक अर्जित किये थे।
वही स्पर्धा हेतु खेल संचालक रवि गुप्ता, सह संचालक बी एस यादव, महापौर अन्नू भैया, ओलिंपिक सचिव दिग्विजय सिंह, खेल अधिकारी आशीष पाण्डेय, मध्य प्रदेश वूशु संघ के कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सहसचिव रजनीश सक्सेना, माया रजक, शैलेंद्र शर्मा, सपना सक्सेना, जज विकास चतुर्वेदी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सिंगरौली के अधिकारी राजाराम धाकड़ सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के धीरज डोंगरे, राकेश मिश्रा, जिला वुशु संघ के अध्यक्ष अमित राज आदि ने शुभकामनाये दी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal