
बढ़ता कारवां/सिंगरौली(जमुना सोनी) बैढ़न जनपद पंचायत बैढ़न वार्ड क्र. 11 सखौहां के जनपद सदस्य पारसनाथ प्रजापति की बढ़ती लोकप्रियता और उनके कार्यकुशलता को देखते हुयें उन्हें एक और बड़ी जिम्मेदारी हासिल हुई है ज़ो मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड में पारसनाथ प्रजापति को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल लाल जी देसाई, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, पूर्व मंत्री एवं विधायक कमलेश्वर पटेल ,यंग ब्रिगेड सेवादल प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी (गज्जू भैया), वन्य एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष ग्रामीण ज्ञानेंद्र द्विवेदी, जिला अध्यक्ष शहर अरविंद सिंह चंदेल, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष रामशिरोमणि शाहवाल, प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी जिला प्रभारी गुरमीत सिंह (मंगू भैया), यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष ग्रामीण हनुमान जायसवाल की सहमति से श्री प्रजापति को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है ।
वही श्री प्रजापति ने कहा यह जो बड़ी जिम्मेदारी मुझे हासिल हुई है संगठन के प्रति वफादार हूं पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ संगठन के रीति नीति के साथ कार्य कर संगठन व कांग्रेस पार्टी को पूरे मध्यप्रदेश में मजबूत करूंगा और सखौहां जनपद सदस्य पारसनाथ प्रजापति को जनपद क्षेत्र में एकतरफा मतदान प्राप्त हुआ था ज़ो चुनाव जीतने के बाद लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं हर कमजोर वर्ग व जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से जोड़कर जनपद क्षेत्र वासियों को लाभान्वित कर रहे हैं और उनके क्षेत्र में चहुओर प्रशंसा हो रही है इन्हीं कारणों से श्री प्रजापति की प्रशंसनीय कार्य को देखते हुयें मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड में प्रदेश सचिव नियुक्त किये गये हैं।
*वही जैसे ही प्रदेश सचिव की नियुक्ति पूरे जिले व प्रदेश में फैली और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया है वह लगातार उन्हें बधाइयां संदेश प्राप्त हो रहे हैं श्री प्रजापति ने शीर्ष नेतृत्व का सादर आभार प्रकट किया है ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal