
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न आम आदमी पार्टी के सिंगरौली जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासनिक अधिकारियों के ऊपर आरोप लगाते हुयें बताया कि सिंगरौली जिले में उप-पंजीयक अशोक सिंह परिहार की नियुक्ति एवं अन्य कई बिंदुओं पर एक समाज सेवी ने दिनांक 30/03/2022 को कई जगह शिकायत किया था जिसकी जांच के लिए जिला कलेक्टर के द्वारा 25/04/2022 को एक तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया था, जिसका मेरे पास पुख्ता प्रमाण मिला है जिसकी जाँच प्रतिवेदन के लियें मात्र एक सप्ताह का समय दिया गया था कि प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जायें लेकिन ये कैसा जाँच,आज लगभग 13 महीने होने के बाद भी प्रतिवेदन प्रस्तुत नही किया जा सका इसमें कही न कही जिला प्रशासन के कुछ अधिकारियों का सहयोग भी दिख रहा है और वही उप-पंजीयक अशोक सिंह परिहार के काले कारनामों को छुपाने में लगे हुयें हैं क्योंकि कई अधिकारियों कर्मचारियों को उप-पंजीयक का काफी सहयोग भी मिला है जिनके सहयोग से जिले के कुछ अधिकारी कर्मचारी जिले में ही कई स्थानों पर जमीन का प्लाट बनाये हुए हैं और इन अधिकारियों की ऐसे कौन सी मजबूरी है कि जाँच में भी संरक्षण दिया जा रहा है ।
वही जिसके कारण आज तक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत नही किया जा सका और आगे जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि जल्द ही जांच प्रतिदिन के लियें ज्ञापन दिया जायेंगा एवं धरना प्रदर्शन भी करेंगे और ऐसे भ्रष्ट्र अधिकारी के खुलासे और कार्यवाही के लियें अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal