
बढ़ता कारवां/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिले भर मे अवैध नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक और सफलता मिली है ज़ो कोतवाली पुलिस ने कचनी ग्राम से आरोपी शारदा प्रसाद कुशवाहा को घर के पीछे रखी 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 07/06/2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कचनी में शारदा प्रसाद कुशवाहा अपने घर के पीछे एक नीले रंग के प्लास्टिक के जरीकेन में अवैध हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है और मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली अरूण कुमार पाण्डेय द्वारा उनि उदयचंद करिहार के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित कर रेड कार्यवाही की गयी तो उसके दौरान जहां घटना स्थल ग्राम कचनी में आरोपी शारदा प्रसाद कुशवाहा पिता चरकू राम कुशवाहा उम्र 37 वर्ष निवासी कचनी थाना बैढन अपने घर के पीछे एक नीले रंग के प्लास्टिक के जरीकेन में हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब 60 लीटर कीमती 12,000/- रूपये की बरामद होने पर शराब बिकी के संबंध मे वैध दस्तावेज मांगा गया जो नही होना बताया और उस शराब को जप्त कर आरोपी उपरोक्त को गिरफ्तार किया जाकर थाना वैढन मे अप. क्र. 859 / 23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध आरोपी को न्यायालय पेश किया गया ।
*एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी धराया*
वही कल दिनांक 06/06/2023 को थाना बैढ़न के अप.क्र 618/23 धारा 8/20बी, 29 एनडीपीएस एक्ट का फरारशुदा आरोपी ज्ञानप्रकाश वैश्य पिता गीता प्रसाद वैश्य उम्र 23 वर्ष निवासी सिद्धीकला थाना बैढन जिला सिंगरौली को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया है और वही इस प्रकार एक के बाद नशे के अवैध कारोनियों के विरूद्ध कार्यवाही करने में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।
वही जिला पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी (भापुसे) व शिव कुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस के दिशा निर्देशन मे देवेश कुमार पाठक नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय के द्वारा कार्यवाही संपन्न करायी गयी ।
*उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरुण पाण्डेय, उनि उदयचंद करिहार, उनि संदीप नामदेव, सउनि विजय अग्निहोत्री, पंकज सिंह, प्र.आर. रमागोविंद तिवारी, आर. हेमराज पटेल, कमल जागीरदार, महेश पटेल, अखिलेश मांझी की अहम भूमिका रही ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal