ब्रेकिंग न्यूज:- दिनांक 24/01/2023

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन “राष्ट्रीय करनी सेना” जिला इकाई सिंगरौली द्वारा महापुरुष रहे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी का नगर निगम क्षेत्र में प्रतिमा स्थापना कराने हेतु नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय गेट के बगल में (माजन मोड़) करणी सेना द्वारा आज सुबह 11:00 बजे से

अनिश्चितकालीन आंदोलनरत थे जो आज ही शाम लगभग 5:30 बजे धरना स्थल पर पहुँचकर नगर निगम आयुक्त पवन सिंह और नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल व नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि व निगम के अधिकारी और करणी सेना पदाधिकारी के बीच सकारात्मक वार्तालाप कर धरना प्रदर्शन खत्म हुआ ।

वही नगर निगम आयुक्त पवन सिंह ने बताया गया कि महापुरुष महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा की स्थापना 3 माह के अंदर कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास जुड़वा तालाब स्थल पर कार्य पूरा करने के लिये प्रयासरत रहेंगे और वही देवेश पाण्डेय ने कहा कि एक बड़ा तिरंगा झंडा और महापुरुष महाराणा प्रताप जी का प्रतिमा स्थापित कर दिया जायेगा और वही वार्तालाप के बाद करणी सेना के पदाधिकारियों द्वारा सभी को मुंह मीठा कराकर खुशी मनायी ।
मौके पर नगर निगम उपायुक्त आरपी वैश्य, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, करणी सेना के पदाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह (बबलू सिंह), योगेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, महाराणा प्रताप सिंह (मिंटू), पंकज सिंह डब्बू सिंह सहित भारी संख्या में अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal