ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 25/01/2023
आज 13 वां “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “मतदाता दिवस”
निष्पक्ष, बिना भय – लालच मतदान करने हेतु दिलायी गयी शपथ, नवीन मतदाताओं को वितरित की गयी परिचय पत्र

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला प्रशासन द्वारा आयोजित आज 13 वां “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय बैढन सभागार परिसर में जिला कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार परमार, जिला उप निर्वाचन अधिकारी डीपी बर्मन सहित जिले के अन्य अधिकारी व बीएलओ व नवीन युवा मतदाताओ के समक्ष

“राष्ट्रीय मतदाता दिवस” पर दीप प्रज्वलन कर जन – गण – मन अधिनायक राष्ट्रीय गीत के बाद मुख्य निर्वाचन आयोग आयुक्त श्री राजीव कुमार द्वारा टीवी के माध्यम से महत्वपूर्ण संदेश देकर “राष्ट्रीय मतदाता दिवस”बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया ।

वही जिला कलेक्टर व निर्वाचन अधिकारी श्री परमार के द्वारा अधिकारी कर्मचारियों व बीएलओ के समक्ष शपथ दिलाया कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुये, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना सभी निर्वाचन में अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे और वही 18 वर्ष के ऊपर नवीन मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र वितरण किया गया ।

वही जिले में निर्वाचन क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालो को जिले के विभिन्न कालेज के छात्र छात्राओं व अधिकारी – कर्मचारी, बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
मौके पर एसडीएम विकास सिंह, सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार, संयुक्त कलेक्टर बीपी पाण्डेय, जिला पंचायत प्रभारी अधिकारी अनुराग मोदी, तहसीलदार (नगरीय) रमेश कोल, लोक सेवा अधिकारी रमेश पटेल, सिंगरौली ग्रामीण तहसीलदार प्रीति सिकरवार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं बीएलओ, नवीन युवा मतदाता भारी संख्या में उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal