ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 29/01/2023

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ” (ट्रेड यूनियन) प्रदेश व्यापी तीन दिवसीय महा सम्मेलन दिनांक 3 – 4 – 5 फरवरी 2023 को भोपाल के परमार समाज धर्मशाला (दुर्गा मंदिर) साकेत नगर में होना सुनिश्चित हुआ है ।
जिसमें तृतीय प्रादेशिक अधिवेशन में सिंगरौली जिले से 2 फरवरी 2023 को सिंगरौली जिलाध्यक्ष भगवान आश्रय नामदेव और जिला उपाध्यक्ष नंदगोपाल के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में सिंगरौली जिले से भोपाल के लिये सिंगरौली, बरगवां, सरई रेल्वे स्टेशन से ट्रेन से जत्था रवाना होगा और वही राष्ट्रीय प्रदेश स्तर के नेताओं का विचार सुनेंगे और यह जानकारी जिलाध्यक्ष भगवान आश्रय नामदेव ने दिया है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal