ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/01/2023

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन शहर को सुव्यवस्थित करने व सुचारू रूप से यातायात आवागमन करने व लोगो को परेशानियों से बचाने हेतु आज फिर से सुबह में नगर निगम प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा समझाइस के बाद नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा निर्मित

अंतरराज्यीय बस स्टैंड बैढन के पास पोस्ट ऑफिस रोड, दुर्गा मंदिर, मल्हार पार्क के आसपास आये दिन सड़क जाम को लेकर इत्यादि स्थानों से लगे दुकानों को हटवाकर नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थल पर भेजा गया ।
वही ठेला में चाय नाश्ता की दुकान बिरसा मुंडा चौपाटी मे लगाये और वही यत्र तत्र स्थान पर लगे सब्जी मंडी बाजार (पोस्ट आफिस रोड) वंदना हॉस्पिटल के पीछे लगाये और फल मंडी को दुर्गा मंदिर के सामने में और ऑटो स्टैंड मल्हार पार्क के दक्षिणी दीवार तरफ शिफ्ट किया गया है ।
वही बताते है कि निर्धारित जगहों पर ठेला दुकान न लगाने वाले दुकानदार व ऑटो चालकों पर सड़क अवरुद्ध करने वालो पर नगर निगम प्रशासन द्वारा चालानी (जुर्माने) कार्यवाही की जायेगी ।
उक्त अवसर पर निरीक्षण के दौरान मौके पर नगर निगम उपायुक्त आरपी वैश्य, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, अतिक्रमण अधिकारी एसडीओ (विद्युत) प्रवीण गोस्वामी, स्वच्छता निरीक्षक सन्तोष तिवारी, सीटाडेल मैनेजर रावेंद्र सिंह, स्वच्छता पर्यवेक्षक राजू, अशोक त्रिपाठी, जोनल इंचार्ज रोहित चौरसिया, रोहित सिंह सहित नगर निगम के सफाई मित्र भारी संख्या में मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal