ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 31/01/2023

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी – रमेश वर्मा – सलीम खान) बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत हिर्रवाह सिंगरौलिया के निवासी राहुल तिवारी पिता रामसरोज तिवारी उम्र लगभग 18 वर्ष संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी है जो मौत का कारण अज्ञात, बना जाँच का विषय, मौके पर कोतवाली पुलिस जाँच में जुटी है ।
वही परिजन व दोस्त बताते है कि कल रात लगभग 7 – 8 बजे के बीच गनियारी के टिकुरी टोला के पास किसी किराना दुकान में बात बहस को लेकर मारपीट हुई थी जो अपने दोस्त के साथ घर गाँव सिंगरौलिया चले गये और वही कुछ देर बाद घर पहुंचने पर सीने में दर्द उठा तो परिजन वाहन की व्यवस्था करते करते आज भोर 3 बजे किसी वाहन से जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर बैढन राहुल तिवारी को लेकर पहुँचे तो ड्यूटी में रहे डॉक्टर ने मृत घोषित किया ।
वही खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम हो रहा था और वही मौके पर कोतवाली पुलिस व डॉक्टर की टीम मौजूद रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal