Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला करणी सेना नगर निगम कार्यालय गेट पर आंदोलनरत, समर्थन में उतरे पार्षद

ब्रेकिंग न्यूज:- दिनांक 24/01/2023

महापुरुष महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापना को लेकर

जिला करणी सेना नगर निगम कार्यालय गेट पर आंदोलनरत, समर्थन में उतरे पार्षद

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन”राष्ट्रीय करनी सेना” जिला इकाई सिंगरौली द्वारा महापुरुष रहे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी का नगर निगम क्षेत्र में प्रतिमा स्थापना कराने हेतु नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय गेट के बगल में (माजन मोड़) करनी सेना द्वारा आज सुबह 11:00 बजे से अनिश्चितकालीन आंदोलनरत है और वही अपनी माँगो के लेकर अड़े हुये है ।

वही बताया जा रहा है कि महापुरुष महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा लगवाने हेतु कुछ भी करना पड़े करने के लिये करणी सेना तैयार है और वही जायज माँगो के सर्मथन में नगर निगम के भाजपा पार्षद परमेश्वर पटेल, कांग्रेस पार्षद रामगोपाल पाल, बन्तो कौर सहित अन्य पार्षद गण धरने पर बैठे हुये है ।

मौके पर करणी सेना के पदाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह (बबलू सिंह), योगेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, महाराणा प्रताप सिंह (मिंटू), पंकज सिंह सहित भारी संख्या में अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित समर्थन में अन्य लोग उपस्थित है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...