Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सड़क जाम वाले क्षेत्र से हटाकर सब्जी -फल विक्रेताओ को सुरक्षित निर्धारित स्थान

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 19/10/2022

“सड़क सुरक्षा सप्ताह” के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर निगम प्रशासन द्वारा

सड़क जाम वाले क्षेत्र से हटाकर सब्जी -फल विक्रेताओ को सुरक्षित निर्धारित स्थान

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन *”सड़क सुरक्षा सप्ताह”* के मद्देनजर देखते हुये शहर को सुव्यस्थित करने हेतु एवं सड़क घटना दुर्घटना को देखते हुये जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा आज पोस्ट ऑफिस रोड के किनारे लगे सब्जी फुटपाथी दुकान को हटाया गया ।

वही बताते है कि सड़क के किनारे साग सब्जी वगैरह का दुकान लगता था जो आये दिन सड़क जाम होने के कारण आवाजाही करने में राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और वही नगर निगम प्रशासन द्वारा बस स्टैण्ड गल्ला मंडी के आस पास के सब्जी विक्रेताओं को समझाइश देकर वंदना हॉस्पिटल बैढन के जस्ट पीछे नगर निगम की रिक्त भूमि 80×80 बाउंड्री बाल में सब्जी मंडी को शिफ्ट किया गया है और वहीं पर नगर निगम द्वारा मुरुम, स्टोन डस्ट और लाइटिंग वगैरह का व्यवस्था किया गया है और सब्जी विक्रेताओं को सब्जी विक्रय करने हेतु चुना डालकर स्थान भी दे दिया गया है ।

वहीं नगर निगम उपायुक्त आरपी वैश्य ने बताया कि गल्ला मंडी में सब्जी दुकान जो लगाते हैं वह भी लोग वंदना हॉस्पिटल के पीछे वाले स्थान पर सब्जी दुकान लगाये और मल्हार पार्क के आसपास सड़क के किनारे जो फल का दुकान लगाते हैं वह लोग गल्ला मंडी के पास (पुराना पीएम हाउस) बने नवनिर्माण टिन सेट में फल का दुकान लगाये और उन्होंने बताया कि मेन रोड के किनारे फुटपाथ पर सब्जी – फल विक्रेता यहां वहाँ दुकान न लगाये और वही नगर निगम प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर ही दुकान लगाये और नियमों का पालन न करने वालो पर चालानी कार्यवाही नगर निगम प्रशासन द्वारा की जायेगी जिसके जिम्मेदार स्वयं होंगे ।

मौके पर नगर निगम उपायुक्त आरपी वैश्य, एसडीओ प्रभारी (विद्युत) प्रवीण गोस्वामी, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, उपयंत्री विशाल खत्री, अशोक त्रिपाठी, राजू, आइसी टीम के सदस्य रोहित चौरसिया, रोहित सिंह, नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी, सफाई मित्र भारी संख्या में व्यवस्था बनाते हुये मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...