Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

फिर रफ्तार पकड़ रहा है कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट, भारत में लागू रहेगा मास्क प्रोटोकॉल

कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। कुछ देशों में नए मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए भारत में मास्क प्रोटोकॉल लागू रहेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को देश में कोरोना वायरस की स्थिति और चल रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

ओमिक्रॉन स्ट्रेन के सब-वेरिएंट तेजी से फैल रहे हैं। नए-नए वेरिएंट भी सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पूरे देश में मास्क और कोविड-उपयुक्त व्यवहार पर नियम जारी रहेगा। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक राजीव बहल, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल, टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के अध्यक्ष एनके अरोड़ा और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव राजेश एस गोखले सहित शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए बुलेटिन के अनुसार, राज्यों में, महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह की तुलना में कोरोनावायरस के मामलों में 17.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। महाराष्ट्र में पाए गए नए कोविड मामलों में एक्सबीबी भी शामिल है। एक्सबीबी ओमिक्रॉन वेरिएंट का एक नया सब-वेरिएंट है, जिसे केरल सहित देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी पाया गया है। इसके अलावा, महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन- BA.2.3.20 और BQ.1 वेरिएंट के अन्य सब-वेरिएंट भी पाए गए हैं।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,542 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,46,32,430, हो गई। पिछले छह महीने में सामने आये ये सबसे कम दैनिक मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे अद्यतन आंकडों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 26,449 हो गई है जो कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपाचारीधीन मरीजों की संख्या में 385 की कमी हुई है। मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_review_criteria" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1401

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1401

Deprecated: unserialize(): Passing null to parameter #1 ($data) of type string is deprecated in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1401

Warning: Undefined array key "tie_review_summary" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1402

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1402

Warning: Undefined array key "tie_review_total" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1403

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1403
कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। कुछ देशों में नए मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए भारत में मास्क प्रोटोकॉल लागू रहेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को देश में कोरोना वायरस की स्थिति और चल रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। ओमिक्रॉन स्ट्रेन के सब-वेरिएंट तेजी से फैल रहे हैं। नए-नए वेरिएंट भी सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पूरे देश में मास्क और कोविड-उपयुक्त व्यवहार पर नियम जारी रहेगा। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान…

Review Overview


Warning: Undefined array key "tie_rate_62459" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1619
User Rating: Be the first one !

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...