नगर निगम महापौर ने राजीव वार्ड 39 में स्थल निरीक्षण कर नगर निगम अधिकारी को दिये आवश्यक निर्देश
जल्द बनाये इस्टीमेट, समस्या का हो निराकरण – रानी अग्रवाल

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र के राजीव वार्ड 39 में आयशा मस्जिद के आसपास और मुल्ला जी के घर के पास नाली, सड़क, बिजली का खम्भा न होने के कारण वार्डवासियों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता है ।

वही स्थानीय जन बताते है कि जब भी हल्की सी बारिश होती है तो पूरा आस पास का क्षेत्र तालाब के रूप में तब्दील हो जाता है और वहाँ पर पानी की निकासी न होने की बड़ी समस्या है जो आज नगर पालिक निगम सिंगरौली महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल के द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण कर व्याप्त समस्याओं से अवगत होते हुये मौजूद रहे नगर निगम के अधिकारी एसडीओ रत्नाकर गजभिये को निर्देश दिये गये कि इन सभी समस्याओं को देखते हुये जल्द स्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया में निर्माण कार्य को निर्देशित किया गया ।
निरीक्षण स्थल जैसे आयशा मस्जिद के पास, मुल्ला जी के घर के पास, साकेत बस्ती, कोलान बस्ती, प्रेमनगर रेलवे फाटक रोड, डीह बाबा सहित कई अन्य जगहों पर स्वयं श्रीमती महापौर ने जाकर निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।
मौके पर नगर निगम के एसडीओ रत्नाकर गजभिये, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव, समाजसेवी रियाज खान, उपयंत्री (विद्युत) विशाल खत्री, वार्ड प्रभारी चंद्रमणि द्विवेदी, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, अभिमन्यु सिंह, खुर्शीद (गुड्डू) सहित भारी संख्या में मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal