Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पुलिस पर लगा 40 से 15 हजार ठगी प्रयास का आरोप पीड़िता सुरक्षा की लगाई गुहार विवेचना जारी।।

बढ़ता कारवाँ (MP.) Singrauli (राजकुमार सिंह/आरपी सोनी) :- जिले के थाना गढ़वा के बगदरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नैकहाबा निवासी रामपाल केबट के घर हुई चोरी में पुलिस चोर का पता ना लगाते हुए एक दुकान चलाने वाली गरीब महिला परिवार को प्रताड़ित कर ठगी करने असफल प्रयास का मामला प्रकाश में आया-

पुलिस से परेशान गरीब महिला बगदरा पुलिस कर्मियों पर ठगी का आरोप लगाते हुए SDOPचितरंगी को लिखित रिपोर्ट दें जांच उपरान्त चोरों के प्रति कार्यवाही एवं स्वयं को निर्दोष बताते हुए सुरक्षा हेतु लगाई गुहार

प्राप्त जानकारी अनुसार पूरा मामला यह है कि गढ़वा थाना क्षेत्र ग्राम केकराई निवासी तारा देवी विश्वकर्मा पति राजेश विश्वकर्मा गत चार वर्षों से पुलिस चौकी बगदरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नैकहवा तिराहा में झोपड़ी बना गोमती में फार्च्यून दुकान रख सिलाई का कार्य कर अपने पति के साथ दो बच्चों का किसी तरह भरण पोषण कर परिवार के साथ खुशी से रह रही थी। की अचानक गत दिवस 25 अगस्त 2022 को मोहल्ले के रामपाल केवट के घर चोरी हो गई जिस मोके का फायदा ना गंवाते हुये दुकानदारी के चलते तारा से द्वेष रखने वाला पड़ोसी दुकानदार हरिमंगल सिंह गोड़ तारा विश्वकर्मा के दुकान पहुंचा और दुकान में मौजूद तार विश्वकर्मा के भांजा पंकज विश्वकर्मा देवर दरोगा विश्वकर्मा को गाली गलौज करते हुए कहां साले तुम लोग रामपाल केवट के घर चोरी करवाए हो अब हम यहां नहीं रहने देंगे। जिसके बाद 26 अगस्त 2022को बगदरा चौकी के कई पुलिस कर्मी तारा विश्वकर्मा के दुकान पहुंचे और तार विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, और तार के घर घूमने आया भान्ज प्रदीप विश्वकर्मा को पूछताछ के बहाने तीनों को चौकी उठा ले गये पूछ-ताछ चल ही रहा था तभी तारा राजेश प्रदीप तीनों को छुड़ाने कमला विश्वकर्मा चौकी पहुंचे जिनके कहने पर तीनों को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया, जिसके बाद दूसरे दिन पुलिस कमला विश्वकर्मा से बोले तारा विश्वकर्मा से बोले 40,000/- दिलाए अन्यथा चोरी का केस बना जेल भेज देंगे जिस बात को जानकर गरीब तारा परेशान पुलिस केस से बचाने हेतु मिन्नतें करने करने के बाद पुलिस और कमला विश्वकर्मा के बीच 15000/-नगद दिलाने का सौदा तय हो गया किंतु तारा विश्वकर्मा को मजबूरी बस पुलिस को देने हेतु तय राशि 15000/-इकट्ठा करने हेतु कर्ज मांगने कामरेड बैजनाथ भाकपा (माले) रेड स्टार सचिव के पास गई जिनको अपनी सारी मुसीबत बताई, तब कामरेड बैजनाथ द्वारा तारा को कर्ज लेने से मना करते हुए संवैधानिक कानूनी सलाह दिया गया, जिसके बाद पीड़िता तारा विश्वकर्मा राहत की सांस लेते हुए निर्भय हो बगदरा पुलिस के प्रति प्रताड़ना-ठगी का लिखित रिपोर्ट एसडीओपी चितरंगी को दें सही जांच उपरान्त चोरों के प्रति कार्यवाही एवं स्वयं को निर्दोष बताते हुये सुरक्षा हेतु गुहार लगाई जिस मामला का विवेचना जारी है बताया जा रहा है तारा विश्वकर्मा को शिकायत रिपोर्ट वापस लेने का पुलिस द्वारा भारी दबाव बनाया जा रहा है

चोरी का खुलासा के साथ ठगों का नाम पढ़ने के लिए जुड़े रहे हिम्मत समाचार के साथ जल्दी ही शेष अगले अंक में………………………………..।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...