ब्रेकिंग न्यूज़ – 25/09/2022

बढ़ता कारवाँ/(राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली/जयन्त :-आज दिनाँक 25/09/2022 को जयन्त पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र सिँह भदौरिया के मार्गदर्शन में ASI श्याम बिहारी दुबे ,आर.पी.सिंह, भोला पटेल, के .पी .सिंह के नेतृत्व में शान्ति समिति की बैठक की गई जिसमे आने वाले त्योहार दुर्गा पूजा को देखते हुए पूजा मेले एवं मूर्ति विसर्जन तथा सड़कों पर जाम लगने जैसी चीजों के सम्बंध में बैठक की गई।
बैठक में उपस्थित रहें -शैलेन्द्र कुमार, जे.के.सिँह CWS, दीपक कुमार NSC, सूरज प्रजापती काली मन्दिर, शंकर मार्केट व्यापार संघ अध्यक्ष इरफान खान (राजा भैया), वार्ड नम्बर 20 के पार्षद सत्रुहन लाल साह, पूर्व पार्षद 15 मानमती रामसुभग कुशवाहा, NCL सिक्योरिटी अनिल द्वाफारे, व आम जन मानस मौजूद रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal