Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

स्वतंत्र समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा का परिणाम अटल बिहारी बाजपेई सामुदायिक भवन बिलौंजी में घोषित किया गया।

ब्रेकिंग न्यूज़ – 25/09/2022

बढ़ता कारवाँ (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सिंगरौली/वैढंन :- _आपको बता दें आज दिनाँक 25/09/2022 को स्वतंत्र समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा का परिणाम अटल बिहारी बाजपेई सामुदायिक भवन बिलौंजी में घोषित किया गया।

उक्त पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के अवसर पर स्वतंत्र समाज सेवा समिति की अध्यक्षा सी.ए. मनोरमा शाहवाल ने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया अध्यक्षा ने बताया कि समिति बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है एवं उन्हें उच्च शिक्षा के लिए तैयार करने हेतु प्रतिवर्ष सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन कर रही है अध्यक्षा द्वारा समिति ने जो कोरोना के दौरान सेवा कार्य किए उसका भी उल्लेख किया गया।

परीक्षा में टॉप 200 बच्चों को सर्टिफिकेट एवं नगद राशि से सम्मानित किया गया साथ ही साथ सामाजिक स्तर पर कार्य कर रही सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से सामाजिक क्षेत्र में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना को शिक्षा के क्षेत्र में निशुल्क कौशल कोचिंग आजादपुर को एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाइफ केयर फिजियोथैरेपी के डायरेक्टर डॉ आर पी शाह नवानगर को सम्मानित किया गया सामान्य ज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान आदर्श शाह द्वितीय स्थान अभय कुमार शर्मा तृतीय स्थान सचिन कुमार शाहवाल ने प्राप्त किया जिसमें आदर्श को 5100 नगद अभय शर्मा को 1600 ₹ नगद सचिन को 1600 नगद के साथ सम्मानित किया गया इसके अतिरिक्त टॉप 200 बच्चों को सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर समिति के संरक्षक रामनिवास शाह संरक्षक संजीव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाली बैढ़न के थाना प्रभारी अरुण पांडे विद्या भारती के विभाग समन्वय बैकुंठ प्रसाद शाह सरस्वती शिशु मंदिर बिलौंजी के प्राचार्य राम भुवन द्विवेदी विंध्य नगर के प्रभारी प्राचार्य मुनेंद्र पांडे वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद संतोष शाह वार्ड क्रमांक 40 से पार्षद प्रत्याशी संतोष सोनी पूर्णमासी अमृत विद्यापीठ के डायरेक्टर डॉ एके तिवारी भाजपा जिला मंत्री पूनम गुप्ता वार्ड क्रमांक 30 की पार्षद अंजना शाह उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान परीक्षा के दौरान सेंटर रहे 7 अलग-अलग विद्यालयों सम्मानित किया गया कार्यक्रम के आयोजन में स्वतंत्र समाज सेवा समिति के सभी सदस्य डॉ राकेश राजेश तिवारी सुनील बलिराम मनीष अनिल सोनू आशीष राजकुमार अक्षय विनय सुनील दुबे शुभम रमेश के साथ-साथ समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...