सिंगरौली पुलिस के काम्बिंग ऑपरेशन से अपराधियों में हड़कंप
एक ही रात में हत्या, लूट एवं अन्य गंभीर अपराधों के फरार एक सैकड़ा से अधिक अपराधी पहुचें सलाखो के पीछे,
दिनांक 24-25.09.2022 की
सिंगरौली/ दरम्यानी रात्रि 24-25/09/22 को सिंगरौली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा की अगुवाई में एक साथ पूरे जिले में काम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया जिसके तहत सभी थाना/ चौकि स्तर पर 31 पुलिस पार्टियो के माध्यम से पूरे जिले में लगभग 250 पुलिस बल के साथ हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार सहित गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार वारण्टियों की तलाश एवं गुण्डे बदमाशो तथा हिस्ट्री सीटर बदमाशों की चेकिंग की गई। ऑपरेशन के दौरान 08 स्थाई वारण्टी, 95 गिरफ्तारी वारण्ट सहित हत्या, लूट एवं अन्य गंभीर अपराधों के फरार 103 आरोपी पकड़ायें, जबकि 256 हिस्ट्रीसीटरों की चेकिंग की गई।
काम्बिंग ऑपरेशन के दौरान थाना वैढ़न द्वारा 21 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ 78 हिस्ट्रीसीटर निगरानी गुण्डा बदमाशों की चेकिंग की गई। इसी प्रकार थाना विन्ध्यनगर पुलिस द्वारा 06 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ 41 हिस्ट्रीसीटर निगरानी गुण्डा बदमाशों की चेकिंग, थाना नवानगर द्वारा 07 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ 19 हिस्ट्रीसीटर निगरानी गुण्डा बदमाशों की चेकिंग, थाना मोरवा द्वारा 16 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ 43 हिस्ट्रीसीटर निगरानी गुण्डा बदमाशों की चेकिंग की गई, थाना बरगवां द्वारा 13 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ 18 हिस्ट्रीसीटर निगरानी गुण्डा बदमाशों की चेकिंग, थाना माड़ा द्वारा 04 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ 22 हिस्ट्रीसीटर निगरानी गुण्डा बदमाशों की चेकिंग, थाना जियावन द्वारा 04 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ 08 हिस्ट्रीसीटर की चेकिंग, थाना सरई द्वारा 14 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ 09 हिस्ट्रीसीटर की चेकिंग, थाना लंघाडोल द्वारा 02 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ 05 हिस्ट्रीसीटर की चेकिंग, थाना चितरंगी द्वारा 09 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ 05 हिस्ट्रीसीटर की चेकिंग, थाना गढ़वा द्वारा 07 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ 08 हिस्ट्रीसीटर की चेकिंग की गई।
काम्बिंग ऑपरेशन के दौरान थाना बैढन द्वारा 01, थाना विध्यनगर द्वारा 01, थाना नवानगर द्वारा 01, थाना मोरवा द्वारा 01, थाना बरगवां द्वारा 01, थाना माडा द्वारा 01, थाना सरई द्वारा 01 एवं थाना चितरंगी द्वारा 01 सहित गंभीर अपराधों की लम्बे समय से फरार कुल 08 स्थाई वारण्टी गिरफ्तार किये गए।
काम्बिंग ऑपरेशन के दौरान थाना विंध्यनगर द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत 01 प्रकरण, थाना मोरवा द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत 01 प्रकरण तथा जुआ के 02 प्रकरण, थाना सरई द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत 09 प्रकरण एवं अवैध रेत परिवहन का 01 प्रकरण, थाना लंघाडोल द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत 02 प्रकरण, थाना चितरंगी द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत 02 प्रकरण एवं अवैध रेत परिवहन के 03 प्रकरण, थाना गढवा द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत 01 प्रकरण तथा एनडीपीएस के तहत 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। कॉम्बिंग गस्त के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 16 प्रकरणों में लगभग 400 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
सिंगरौली पुलिस द्वारा दिनांक 24/25.09.2022 के दरम्यानी रात्रि लगभग 250 पुलिसकर्मियों के साथ 31 अलग-अलग पार्टी बनाई जाकर काम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। सिंगरौली पुलिस द्वारा एक ही रात में हत्या, लूट, डकैती के प्रकरणों में लम्बे समय से फरार एक सैकड़ा से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। कॉम्बिंग के दौरान अलग-अलग स्थलो पर आवकारी की 16 कार्यवाही कर 400 लीटर शराब भी जब्त की गई है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal