
सिंगरौली (बैढ़न) नशे के विरुद्ध सिरौली पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है रविवार सोमवार के दरम्यानी रात मुखबिर के सूचना पर घेराबंदी में जुटी गढ़वा पुलिस ने खटाई चितरंगी रोड पर तस्करों को इनोवा कार कि घेराबंदी कर धर दबोचा एवं कड़ाई से पूछताछ करते हुए 13 बोरियों मे रखे 2 लाख कीमती 3 हजार 81 सीसी जानलेवा प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद करते हुए एनडीपीएस की धारा 8/21,22 के तहत आपराधिक मामला दर्ज करते हुए चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आज सिंगरौली पुलिस मुख्यालय पर एसपी वीरेंद्र सिंह ने पत्रकारों को घटनाक्रम कि जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही गढ़वा टीआई अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित करते हुए तस्करों कि घेराबंदी करते हुए पीछा किया गया मौके से बरामद इनोवा कार नं एमपी 53 टीए 0175 एवं प्रतिबंधित कफ सिरप कोरेक्स जप्त करते हुए आरोपियों वीरेंद्र यादव सुमित सेन आशीष कुसवाहा व रोहित शर्मा सभी निवासी रीवा को गिरफ्तार लेकर न्यायालय पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में एसडीओपी राजीव पाठक टीआई अनिल उपाध्याय एसआई पुष्पेंद्र धुर्वे एएसआई प्रकाश नारायण रामचरण सतनामी प्र.आ. रामनिवास यादव आरक्षक मुकेश पांडेय मनीष ठाकुर अजय अनूप शामिल रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal