सपना दिखा कर लाखों की ठगी करने वाली कम्पनी का CSP ने दिए जांच के आदेश।।
नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर लोगों को बनाया जा रहा मोहरा लड़कियों को सामने खड़ा कर करते हैं गुंडागर्दी

सिंगरौली – जिले में आए दिन रोजाना ठगी के मामले कई रूपों में सामने आ रहे जहां केवल गरीब असहाय मजबूर लाचार लोग चपेट में आ रहे दिल्ली पंजाब ग्वालियर चंडीगढ़ सीधी रीवा सतना तमाम जगह से सिंगरौली में लोग आकर नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर एक अलग धंधा व्यापार बना डाले जहां लोगों को केवल बेवकूफ बनाने का कार्य किया जा रहा मुख्यालय के महज डेढ़ किलोमीटर दूर . महाजन मोड़ मेन रोड नवानगर पर स्थित एक प्राइवेट मार्केटिंग कंपनी जिसका संचालन सीधी से दीपक जायसवाल एवं दीपक गुप्ता नेहा एवं दुर्गा नामक लड़के लड़कियां जिले के मासूम नाबालिग बच्चे बच्चियां एवं लोगों को मोहरा बनाकर नौकरी

लगवाने के नाम पर नेटवर्क मार्केटिंग में ढकेल रहे और एक अच्छी खासी मोटी रकम वसूल रहे जहां पैसे लेने के बाद प्रेशर डाल कर जबरन लड़के लड़कियों को उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को बुलाने का कार्य करवाते हैं आज दिनांक को किसी प्राइवेट नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी से करीब दर्जनभर की संख्या में पीड़ित अपना दर्द लेकर कई अन्य चैनल अखबार एवं पार्टी कार्यालय में गए जहां अपना दर्द सुनाते हुए रो पड़े साहब हम लोगो को सपना दिखा कर लाखों लुट लिया गया हम लोग बर्बाद हो गये जिसको लेकर पत्रकार साथी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में जानकारी लेने के लिए गए जहां . दीपक जयसवाल सीधी निवासी

एवं दीपक गुप्ता नेटवर्क मार्केटिंग में उपस्थित सभी लड़कियों को सामने खड़ा कर पत्रकार बंधुओं से बात बहुत करने के लिए उतारू हो गए जहां मीडिया कर्मियों के द्वारा यह कहा गया कि हम तो केवल जानकारी लेने आए थे पीड़ित पक्ष कार्यालय जिसके वजह से लेकिन लड़कियां सुनने को तैयार नहीं केवल एक ही जिद पर अड़ी थी मैं लूट रही हूं मेरे कंपनी के लोग लूट रहे हैं आपको क्या लेना देना हम लूटेंगे लोगों को बर्बाद करेंगे क्योंकि जब तक लोगों को मोहरा नहीं बनाएंगे हमारा रोजी रोटी खर्चा कैसे चलेगा हमारा पेट कैसे चलेगा हम लगातार ऐसे ही काम करेंगे कोई अगर हमारा खिलाफ किया तो एसपी ऑफिस जाऊंगी छेड़छाड़ के आरोप में फर्जी मुकदमा करवा दूंगी तरह तरह की धमकियां देने लगी
नेटवर्क मार्केटिंग अपने ग्रुप के साथ पहुंचा पुलिस अधीक्षक कार्यालय
पूरे मामले को लेकर नेटवर्क मार्केटिंग के ग्रुप लीडर दीपक जायसवाल दीपक गुप्ता नेहा अपने पूरे ग्रुप के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय , चोरी ऊपर से सीना जोरी गलती पर डालने लगे पर्दा जहां सीएसपी विंध्यनगर देवेश पाठक ने कहां अपराध चाहे छोटा हो या बड़ा अपराध अपराध होता है मेरे संज्ञान में मामला आया है सबसे पहले नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी का मैं जांच कराऊंगा वेरिफिकेशन कराऊंगा अगर गलत पाया गया तो कार्यवाही करूंगा और अगर सही है तो नेटवर्क मार्केटिंग के ऊपर गलत आरोप लगाने वालों के ऊपर भी कार्रवाई करूंगा
सीएम हेल्पलाइन को बनाया मजाक दीपक जयसवाल नेटवर्क मार्केटिंग
पीड़ित पक्ष के द्वारा सच्चाई सामने आने पर नेटवर्क मार्केटिंग के लोग आग बबूला हुए अब तो फसने वाला जहां नेटवर्क मार्केटिंग के सभी मेंबर को कह कर सीएम हेल्पलाइन लगवाना प्रारंभ कर दिया कहीं प्रशासन के खिलाफ तो कहीं पत्रकार बंधुओं के खिलाफ तो कहीं पीड़ित पक्ष के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन को बिल्कुल मजाक बना डाले नेटवर्क मार्केटिंग के लोग लेकिन कहते हैं अपराध चाहे कितना बड़ा हो एक दिन सामने आ ही जाता है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal