ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 02/09/2022
शिक्षक रामलल्लू प्रजापति को हार्ट अटैक आने से हुई मौत
परिजनों ने आरआई – पटवारी पर लगाये गंभीर आरोप, मामला पहुँचा चौकी थाना, बना जाँच का विषय

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह- जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस चौकी शासन क्षेत्र के हर्रहवा गाँव के निवासी शिक्षक रामलल्लू प्रजापति के पुत्र दुर्गेश कुमार प्रजापति ने गंभीर आरोप लगाया है कि मेरे पिता रामलल्लू प्रजापति का हार्ट का दवा पहले से चल रहा था जो कल दिनांक 01/09/2022 को शासकीय अधिकारी (आरआई) और हर्रहवा हल्का पटवारी ने पंचायत भवन हर्रहवा में वोटर लिस्ट में आधार लिंक सम्बंधित मीटिंग लिये थे उस मीटिंग के दौरान परिचय पत्र में आधार नम्बर लिंक का कार्य चल रहा है जिसमें अधिकारी द्वारा कहा गया कि स्पीड बढ़ाकर काम नहीं करोगे तो सस्पेंशन नोटिस जारी हो जायेगी तभी कल विगत दिवस रात लगभग 9:30 बजे आधार फीडिंग का कार्य कर रहे तभी काम का प्रेशर होने के कारण अचानक हृदय गति रुक जाने से मौत हो गयी ।

वही आज इस मामले को लेकर पुलिस चौकी शासन के साथ- साथ जिले के उच्च अधिकारियों को आवेदन पत्र दिया गया है वही खबर लिखे जाने तक मृतक के शव को जिला अस्पताल के पीएम हाउस लाया गया है और वही परिजनों ने मौका जांच कराते हुये उचित कार्यवाही की मांग की है ।
*इनका कहना है*
*वही पुलिस चौकी शासन प्रभारी एसआई संदीप नामदेव से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal