
ब्रेकिंग न्यूज़ – 08/09/2022
बढ़ता कारवाँ – (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सिंगरौली :-आपको बता दें मामला सिंगरौली जिले का है जहां इस समय सोशल मीडिया पर बच्चे चोरी करने वाले गिरोह का वीडियो वायरल हो रहा था तथा लोगों द्वारा कई तरह की भ्रमक जानकारी भी इस संदर्भ में दी जा रही थी।
जिसके उपरांत सिंगरौली पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता लेते हुए आज प्रेस नोट जारी कर बच्चा चोर गिरोह की बात को खण्डित कर अफवाह बताया है।
इन्होंने ने कहा – सिंगरौली पुलिस अधीक्षक बिरेन्द्र कुमार सिँह ने बताया है कि सिंगरौली पुलिस द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है कृपया इन अफवाहों पर ध्यान ना दें।
फिर भी बच्चा चोर गिरोह के संबंध में किसी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष सिंगरौली के मोबाइल न. 7049134457/ डायल 100 पर सूचना देंवे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal