नगर निगम क्षेत्र के बैढन आदर्श वार्ड के साथ अन्य वार्डो में टूटी फूटी नाली – पुलिया होने से
सड़क पर बह रहा बरसाती व घरों का गंदा पानी, साफ – सफाई, नाली – सड़क मरम्मत एवं निर्माण कराने की उठी मांग – हीरालाल

बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली जिले का हृदय आदर्श वार्ड 40, 41, 39 वार्ड के साथ अन्य वार्डों में कई स्थानों पर विगत दिवस तेज बारिश के कारण टूटी फूटी नाली, पुलिया जाम होने के कारण विगत दिवस घरों व सड़कों में पानी भरे होने के कारण आवाजाही करने में करने काफी परेशानी हो रही है और वही जर्जर पुलिया और नालियों में मलबे – कचरे से पटी हुई हैं ।

वही पूर्व पार्षद हीरालाल सोनी ने नगर निगम प्रशासन व पूर्व के जनप्रतिनिधियों के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि साकेत बस्ती में गरीब लोग रहते हैं इसलिये यहां की नालियो की साफ सफाई एवं टूटी फूटी नालियों को मरम्मत वगैरह नहीं कराया गया है और वहीं सफाई मित्र साथियों से जानकारी ली गयी थी उन्होंने बताया कि नालिया टूटी फूटी है जिसमें भवन निर्माण के सामग्री वगैरह से नालियां पटे हुये हैं और वही स्थानीय जनों ने अतिशीघ्र टूटे हुये पुलिया जाम व नाली की सफाई नही हो पाता है और मरम्मत व निर्माण कार्य कराने की मांग की है ताकि नाली का गंदा पानी सड़क पर पानी जमा न हो और वही तू- तू, मैं- मैं की स्थिति बनी रहती है ।

वहीं स्थानीय जन बताते हैं कि कई जगहों पर 5 से 7 वर्ष तक निवासरत है जो मकान का टैक्स वगैरह देते है जो नाली पानी सड़क की कोई सुविधा नहीं दिया गया है और नगर निगम कार्यालय में आवेदन पर आवेदन दिया गया है जो आज तक सड़क – नाली नहीं बना है जिससे थोड़ी सी बरसात होती है तो मिट्टी कीचड़ पानी से होकर गुजारना पड़ता है और ऐसे में काफी परेशानिया होती है ।
वही खबर के माध्यम से नगर निगम आयुक्त एवं नगर निगम के जनप्रतिनिधि महापौर अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal