Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

विभाग विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री को सौंपा ज्ञापन पत्र, सुधार नहीं हुआ तो सात दिवस के बाद होगा उग्र आंदोलन

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 26/08/2022

भारतीय कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में अघोषित बिजली बिल कटौती एवं ट्रांसफार्मर लगाने हेतु

विभाग विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री को सौंपा ज्ञापन पत्र, सुधार नहीं हुआ तो सात दिवस के बाद होगा उग्र आंदोलन

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी – दीपक वर्मा) बैढन जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती एवं हितग्राहियों को अनाप-शनाप बिजली बिल भेजने व जले हुये ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर के जिले के नवनिर्वाचित जनपद सदस्य, सरपंच,

नगर निगम के कई वार्ड के पार्षद इत्यादि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी व पार्षद अखिलेश सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर के कार्यपालन अभियंता ग्रामीण और कार्यपालन अभियंता शहरी को मांग पत्र ज्ञापन सौंपा गया ।

वही आमजन की पीड़ा को देखते हुये भारतीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा कहा गया कि अघोषित बिजली कटौती व बिजली बिल सुधार नही कराये गये और वही जले हुए ट्रांसफार्मर नहीं लगाये गये तो 7 दिवस के बाद भारतीय कांग्रेस पार्टी सिंगरौली के पदाधिकारी आंदोलन करने व बिजली विभाग के कार्यालय का ताला बन्दी करने हेतु लिये बाध्य होगी ।

उक्त अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जनपद सदस्य, सरपंच, नगर निगम के वार्ड पार्षद सहित अन्य पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...