बढ़ता कारवाँ/छत्तीसगढ़ रमदहा वाटरफॉल घटना दिनांक 28.08.2022 के 13.00 बजे
छत्तीसगढ़ प्रांत की जिला कोरिया के थाना कोटाडोल अंतर्गत रमदहा वाटरफॉल में जिला सिंगरौली से पहुंचे पर्यटकों में से 07 व्यक्ति पानी में डूब गए जिनमें से स्थानीय लोगों द्वारा सुलेखा सिंह पत्नी ऋषभ सिंह 22 वर्ष निवासी माजनमोड थाना नवानगर को जीवित अवस्था में पानी से बाहर निकाल लिया गया।
3 डूबे व्यक्तियों का मिला शव1. हिमांशु पिता कमलेश सिंह 18 वर्ष निवासी निगाही थाना नवानगर सिंगरौली।2. रत्नेश सिंह पिता योगेंद्र सिंह 26 वर्ष साकिन जयंत थाना विंध्यनगर सिंगरौली।3. ऋषभ सिंह पिता अनिल सिंह 24 वर्ष साकिन माजनमोड थाना नवानगर सिंगरौली।अन्य लापता व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।रमदीहा वाटर फाल दुर्घटना-लापता 3 व्यक्ति- जिनकी खोजबीन आज नही हो पाई है1. श्वेता पिता कमलेश सिंह 22 वर्ष निवासी निगाही थाना नवानगर सिंगरौली।2. श्रद्धा पिता कमलेश सिंह 14 वर्ष निवासी निगाही थाना नवानगर सिंगरौली।3. अभय सिंह आत्मज योगेंद्र सिंह 22 वर्ष निवासी जयंत थाना विन्ध्यनगर सिंगरौली।रात्रि होने के कारण बचाव कार्य बंद किया गया है जिसे कल प्रातः प्रारंभ किया जावेगा। जिला सिंगरौली पुलिस एवं प्रशासन द्वारा परिजनों के साथ सतत संपर्क बनाया गया है तथा पुलिस बल एवं अन्य संसाधन मौके पर पहुंच चुके हैं।कल सुबह फिर से तलाश जारी किया जाएगा।।
सिंगरौली पुलिस ने दी घटना की ऑफिसियल जानकारी 7 में से 3 का शव मिला बाकी की तलाश जारी।।।
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal