Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

देश में बढ़ रही जातिवादी मानसिकता व बढ़ती महंगाई के विरोध में आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन पत्र

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन राजस्थान के जालौर जिले के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र की पानी पीने पर निर्मम हत्या कर दी गयी और वही विल्कीस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और वही बलात्कारियों के रिहाई के बाद उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया और इन सब घटनाओं से देश में भारी आक्रोश है जिसे लेकर भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी सिंगरौली टीम द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर प्रतिनिधि सँयुक्त कलेक्टर श्री शुक्ला को ज्ञापन पत्र सौंपा गया ।

वही ज्ञापन सौंपते हुये जिला सचिव राजकुमार दुबे ने बताया कि देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गयी है और आम आदमी खाने के लिये भी मोहताज हो गया है और वही मोदी सरकार द्वारा जो वादे किये गये वह पूरे नहीं हुये जो देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है और देश के किसानों द्वारा एमएसपी की गारंटी तथा किसान विरोधी कानूनों को लेकर बड़ा आन्दोलन किया गया था जिस पर केन्द्र सरकार द्वारा मौखिक आश्वासन दिया गया था परन्तु केन्द्र की दोहरी नीति के कारण किसानों में भारी आक्रोश है और वही पुन: धरना देने के लिये विवश हो गये हैं ।

भाकपा ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपकर देश की समस्याओं को देशहित में सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है ।

उक्त अवसर पर राजकुमार शर्मा, अरुण सिंह, कामेश्वर सिंह, वकील सिंह, मीना देवी, रामरक्षा शाह, सुरेश शाह, अखिलेश सिंह, पुष्पेंद्र गुप्ता, दीपक वर्मा, जयंतीलाल सहित आधा सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

सिंगरौली किसान कांग्रेस ने मुख्य्मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रई-टोकन प्रणाली व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकरमूंग खरीदी अव्यवस्था, खाद संकट और नकली खाद बिक्री पर लगे रोक, हो कार्यवाही

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली (शहर) ने किसानों की ...