ब्रेकिंग न्यूज़ – 21/08/2022

हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सिंगरौली/जयन्त :- आपको बता दें मामला विंध्यनगर थाना अंतर्गत जयन्त चौकी के सिम्प्लेक्स बस्ती का है जहाँ फरियादी रकीब अहमद पिता मोहम्मद हुसैन उम्र 43 वर्ष जो पुलिस चौकी जयन्त में आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि इसका पुत्र अरमान अहमद उम्र 16 वर्ष जो दिनांक 17.08.2022 को दोपहर 02:00 बजे अपनी मोटर सायकल KTM duke 200 सीसी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP 66 MK 6714 से निकला था जो देर शाम तक वापस घर नहीं आया उसके फोन में संपर्क करने पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। आस पड़ोस रिश्तेदार व दोस्तों से संपर्क किया जो कुछ पता नही चला रिपोर्ट पर थाना विन्ध्यनगर में अपराध क्रमांक 366/2022 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गुमशुदा के दस्तयाबी हेतु पुलिस द्वारा जिले के समस्त थानों एवं पड़ोसी राज्यों के थानों आदि में पतारसी हेतु प्रयास किए गए किन्तु कुछ पता नहीं चला। दिनांक 19.08.2022 को गुमशुदा के पिता रकीब अहमद के मोबाइल पर लड़के अरमान के फोन से कॉल आया कि यदि अपने लड़को से सुरक्षित चाहते हो तो दस लाख रूपए बताए स्थान पर लेकर आ जाना वरना लड़के की लाश टुकड़े में काटकर बोरे में भरकर घर के बाहर फेंक देंगे।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर के नेतृत्व में टीमें गठित कर प्रकरण की खुलासा हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा व मोबाइल फोन का विश्लेषण करने पर यह जानकारी लगी कि अपहृत अरमान बैढ़न से दोस्त श्यामकार्तिक बैस के साथ गनियारी (मकरोहर) की तरफ गया है जिसे तलाश किया गया श्यामकार्तिक बैस काफी

मसक्कत के बाद दस्तयाब हुआ जो शुरूआती पूंछतांछ पर न नुकुर करता रहा किन्तु प्राप्त फुटेज एवं अन्य वैज्ञानिक विश्लेषण से प्राप्त साक्ष्य के आधार पर टूट गया जो बताया की
पिछले कुछ दिन पहले से मेरी अरमान से दोस्ती हुई थी मोटर सायकल एवं खर्च करने के तरीके, मोबाइल देखकर लगा कि बड़ा आदमी है मन में पैसे लूटने का विचार आया जो अपने बुआ के लड़का रामकया व रिश्तेदार अमरेश के साथ योजना बनाई। अरमान ने कट्टा लेने की इच्छा जताई थी तब मैने कहा कि मेरा भाई रामकया उपलब्ध करा देगा। योजना के मुताबिक दिनांक 17.08.2022 को कट्टा लेने चांदनी ओडगी रोड पर ग्राम बांक चलने को कहा एवं साथ में लेकर गया। रामकया तथा अमरेश को ग्राम बांक बुलाया वहां अरमान को बांक के जंगल झनझन कुण्ड के पास अरमान के पास मौजूद पैसे, मोबाइल, गाड़ी, हेलमेट आदि लूट लिया व उसके आंख व मुंह में गमछा बांधकर चाकू की नोक पर झनझन कुण्ड के किनारे ले गए तथा पीछे से धक्का मारकर कुण्ड में फेंक दिया।
पकड़े न जाए व पुलिस को शक न हो इसलिए उसकी मोटर सायकल को मकरोहर के जंगल में छुपा दिया।
पुलिस द्वारा आरोपी के बताए अनुसार झनझन कुण्ड जो समतल भूमि से करीबन 1200 फिट नीचे खांई थी जहां से ग्राम वासियों एवं पुलिस कर्मचारियों के अथक परिश्रम से अपहृत का शव बरामद कर खाई के ऊपर लाया गया। मृतक का पी.एम. जिला अस्पताल बैढ़न से कराया गया तथा प्रकरण में धारा 364, 394, 302 भादवि का इजाफा किया जाकर तीनों आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हे आज दिनांक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अन्य साक्ष्यों की बरामदगी हेतु पुलिस रिमाण्ड लिया जाएगा।
मामले में विशेष योगदान मामले में पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री देवेश कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर यू.पी. सिंह, थाना प्रभारी बैढ़न अरूण पाण्डेय, नवानगर थाना प्रभारी रावेन्द्र द्विवेदी, चौकी प्रभारी जयंत जितेन्द्र भदौरिया, उप निरीक्षक मुकेश झारिया, सउनि नृपेन्द्र सिंह, सुनील दुबे, श्यामबिहारी द्विवेदी, के. पी. सिंह, सुरेश शुक्ला, प्रआरक्षक जितेन्द्र सेंगर, श्यामसुन्दर बैस, आनंद पटेल, धीरेन्द्र अहिरवार, संदीप सिंह, कुलदीप शर्मा, रामनाथ आरक्षक दिलीप धाकड़, दीपक यादव, राहुल सिंह सायबर सेल के आरक्षक दीपक परस्ते का सराहनीय योगदान रहा।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal