Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर निगम महापौर ने बीपीएल कॉलोनी एवं प्रधानमंत्री आवास के रहवासियों की सुनी समस्या, अधिकारियों के लिये आवश्यक निर्देश

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न नगर पालिक निगम सिंगरौली महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने आज नगर पालिक निगम सिंगरौली इंदिरा वार्ड क्र. 41 गनियारी के आई.एच.एस.डी.पी. नगर और प्रधानमंत्री आवास कालोनी बसन्त बिहार में नगर निगम अधिकारियों के साथ जाकर निरीक्षण कर जन समस्याओं को सुना और वही मौजूद रहे नगर निगम के अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये गये ।

वही गरीबी रेखा कॉलोनी में नाली की सफाई और मकान आवंटन को लेकर के कई हितग्राही मौजूद रहे और वहीं पर कुछ पात्र अपात्र हितग्राही अवैध रूप से रहे को लेकर जांच की करवाने की बात कही गयी और वही कुछ लोग अवैध रूप से रह रहे हैं जिनको लेकर के नगर निगम का शुल्क जमा करने को बात कही और वही पात्र हितग्राही एवं पैसा रुपया जमा करने के बावजूद भी रसीद लेकर क्वार्टर पाने के लिए भटक रहे हैं और क्वार्टर के पीछे के घरों का निकलने वाला पानी निकासी हेतु रहवासियों ने अपनी बात रखी तो श्रीमती महापौर ने मौके का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पानी की निकासी हेतु पाइप वगैरह लगाये जाये और वही विगत दिवस क्वार्टर के ऊपर गिरे पेड़ को हटवाने की बात कही गयी ।

इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास बसंत विहार कॉलोनी के रास्ते मे स्ट्रीट लाइटिंग की व्यवस्था कराने, कॉलोनी परिसर में दीवार बनाने, कॉलोनी में असामाजिक तत्वो का जमावड़ा से निजात पाने पुलिस की गश्त करवाने सहित एवं अन्य समस्याओं का निराकरण हेतु श्रीमती महापौर ने सुना और आवश्यक निर्देश दिये ।

मौके पर नगर निगम के एसडीओ रत्नाकर गजभिये, उपयंत्र पीके सिंह, राजस्व निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, वार्ड प्रभारी आईपी नागर अभिमन्यु सिंह, चीपी पनिका, इंदु सोनी सहित भारी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

सिंगरौली किसान कांग्रेस ने मुख्य्मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रई-टोकन प्रणाली व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकरमूंग खरीदी अव्यवस्था, खाद संकट और नकली खाद बिक्री पर लगे रोक, हो कार्यवाही

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली (शहर) ने किसानों की ...