बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//ब्यरो कार्यालय

नौगढ़ प्रीमियर लीग द हैंड्रेड में पुलिस 11 सिंगरौली ने आज पहले मैच में ही जीत का आगाज करते हुए दूसरे मैच में भी जीत हासिल करते हुए दोनो ही टीमो को धूल चटाते हुए अपना परचम लहराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।आपको बता दे कि पहला मुकाबला पडरी 11 से हुआ जिसमें पुलिस 11 सिंगरौली के कप्तान लेखचंद्र डोहर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, निर्धारित 60 बाल में 136/3 रन बनाए डिप्सन 65 जिसमें दो चौके और गगनचुंबी 8 सिक्स और सतेंद्र 48 रन जिसमें दो चौके 6 शानदार छक्के उड़ाए।जिसके जवाब में पड़री 11 टीम 94/7 रन बना पाई। डिप्सन 2 व रामगोविन्द तिवारी 2 विकेट चटकाए।

अगला मैच कुसमहरा वारियर्स के कप्तान आशीष दुबे टॉस कराए जिसमे पुलिस 11 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 60 बाल में 116/4 रन बनाए, अर्श ने 28 गेंद में 72 रन बनाए जिसमें दो चौके और 10 छक्के उड़ाए,मंजीत 13, राकेश सिंह 10 रन का योगदान रहा।जवाब में कुसमहरा टीम के 110/9 रन बनाए। जिसमें मंजीत व डिप्सन ने 2-2 विकेट चटकाए। टूर्नामेंट के आयोजक संजय बैस , विपिन मिश्रा,आशीष शुक्ला, राजेंद्र,बबाली गुरु, आंनद बैस, पिंकी, जोगी, और अंपायर की भूमिका में आकाश तिवारी, अजय सोनी निभाए तथा पुलिस 11 सिंगरौली के कोच रजनीश तिवारी और शिवकुमार सिंह, कमेंटेटर मो. रिजवान देवसर उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal