
हिम्मत समाचार/सिंगरौली/(राजकुमार सिंह/बरुण कुमार)— जयन्त/ एन.सी.एल.कोल हैंडलिंग प्लांट(CHP) के मजदूरों ने परियोजना के GM ऑफिस में लगभग आधा सैकड़ा से ऊपर महिला पुरुष मजदूर 14/01/2022 को पहुँच कर परियोजना GM ऑफिस में धरना के माध्यम से ज्ञापन देकर निवेदन किया कि साहब हमारा पास बुक और ATM ठेकेदारों ने छीन लिया है और खाते में पैसा ज्यादा डालते है जिसका हम लोगो को मैसेज से पता चलता है और ठेकेदार खुद उस पासबुक खाते से पैसे निकाल हर हम लोगो को कम पैसे देता है जिसके बाद प्रबन्धन द्वारा एक सप्ताह के अंदर ATM पासबुक दिलवाने के अस्वासन दिया गया।।
आप को बता दे कि जयन्त परियोजना के किसी भी कार्य स्थल पर रेट शुचि नही लगी है।। जयन्त के CHP में कार्य कर रहे संविदा मजदूरों का ठेकेदारों द्वारा जम कर शोषण किया जा रहा है और किसी मजदूर द्वारा अगर आवाज उठाई जाती है तो ठेकेदारों के गुंडे साइट पर जाकर के मजदूरों को जान से मारने उल्टे सीधे मुकदमे और काम से हटा देने की धमकी देते है जब साइट पर उपस्थित मजदूरों से बात की गई तो उन मजदूरों ने बताया कि हम लोग इससे पहले भी कई बार एनसीएल के प्रबंधन उसे शिकायत किए लेकिन किसी भी प्रकार की हम लोगों को राहत नहीं मिली उल्टा ठेकेदारों द्वारा हम लोगों को जलील होना पड़ा।
अब देखना ये है कि क्या मजदूरों का ATM पासबुक वापस मिलता है या प्रबन्धन का अस्वासन ही रहता है लेकिन एक बात तो साफ हो जाएगी कि ठेकेदारों द्वारा जो मजदूरों का जो शोषण हो रहा उसमे प्रबन्धन का कितना सहयोग है।।
अगले खबर में बताएंगे कि CHP जयन्त में किस किस मजदूर यूनियन के नेताओ का चलता है ठेका और करते है मजदूरों का शोषण।।
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal