ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 17/01/2022
3 बच्चे की मां कुए में गिरने से हुई मौत, मायके पक्ष ने लगाये गंभीर आरोप
बना जांच का विषय, पुलिस जुटी जाँच में
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मोरवा थाना अंतर्गत गोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के पड़री गांव में एक 24 वर्षीय 3 बच्चों की मां ने कुये में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है जहां परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया और वही जाँच का विषय बना हुआ है जो सिंगरौली पुलिस जाँच में जुटी हुयी है ।

मृतिका की मां ने लगाये गंभीर आरोप बना जाँच का विषय
वही मृतिका सविता साकेत पति धर्मावतार साकेत उम्र 24 वर्ष निवासी पड़री गोरबी की माँ भुलन देवी पति मोहन साकेत 50 वर्ष ने गम्भीर आरोप लगाते हुये बताया कि है कि हमारी बेटी सविता साकेत ने बताया था कि पति धर्मावतार साकेत उम्र 24 वर्ष निवासी पड़री पड़री गोरबी की है जो कल दिनांक 16/01/2022 को सुबह के दिन लगभग 9:00 बजे फोन आया था कि हमारे पति धर्माअवतार हमको मारपीट कर जान से मार देंगे जो शाम लगभग 4:00 बजे कुएं में गिर गयी है वही लगभग 5:30 बजे ससुराल पक्ष द्वारा फोन आया कि सिंगरौली हॉस्पिटल बैढन पहुँचने की बात कही गयी और अस्पताल के डॉक्टर ने सविता को मृत घोषित किया जिससे 3 बच्चे हैं पुत्र पवन 5 वर्ष, पुत्री आरती 3 वर्ष, पुत्र शिवा डेढ़ वर्ष के है और वही मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाया कि जिला पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुये कहा कि उचित जाँच कराते हुये कानूनी कार्यवाही माँग की है ।
मौके पर गोरबी चौकी प्रभारी एसआई सुधाकर सिंह सहित पुलिस के लोग और परिजन व नात – रिस्तेदार भारी संख्या में पोस्टमार्टम हाउस के पास उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal