
बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन चितरंगी थाना क्षेत्र के कसर गांव के निवासी बृजेन्द्र सेन पिता बुद्धिमान सेन ने आरोप ने लगाया है कि चितरंगी पुलिस ने फर्जी तरीके से अवैध शराब बेचने का मामला दर्ज किया है और वही जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी है ।
पीड़ित का कहना है कि वह बीते एक वर्ष से चितरंगी थाना में खाना बनाता है जो चितरंगी टीआई ने फर्जी तरीके से शराब बनाने का आरोप लगाते हुये मामला दर्ज किया है और वही पीड़ित का कहना है कि वह प्रतिदिन थाने में रहता है और वहां पर खाना बनाता है फिर वह किस समय जाकर शराब बनायेगा ।
वही पीड़ित का कहना है कि थाने का कोरम पूरा करने के लिये उस पर अप. क्र. 442/21 धारा 34 6 लीटर हाथ भट्टी देशी महुआ शराब बनाने का मामला पंजीबद्ध किया है ।
*उक्त पीड़िता ने लिखित आवेदन में कहना है कि इस मामले को लेकर चितरंगी पुलिस द्वारा धमकियां भी दी जाती हैं कि यदि इस मामले का जिक्र कहीं किया तो तुम्हारे ऊपर और बड़ी कार्यवाही की जायेगी और वही पीड़ित का कहना है कि क्षेत्र में रेत का अवैध धंधा चलता है जिसके बारे में बताने पर भी पीड़ित को धमकियां दी जाती हैं जो पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपते हुये मांग किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलायी जाये ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal