Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शहर को सुव्यवस्थित व सुसज्जित होने से जाम से मिली राहत, नगर निगम प्रशासन की सराहनीय पहल

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 05/01/2022

“स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” के तहत नगर निगम आयुक्त अपने अमला के साथ शहर का किया भ्रमण दिये आवश्यक निर्देश

शहर को सुव्यवस्थित व सुसज्जित होने से जाम से मिली राहत, नगर निगम प्रशासन की सराहनीय पहल

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासक के निर्देशानुसार “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” के मद्देनजर देखते हुये शहर को सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित करने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त आर.पी. सिंह ने नगर निगम अमला साथ साफ – सफाई की व्यवस्था को देखने हेतु पैदल चलते हुये मेन रोड स्टेडियम तिराहा से होते हुये काली मंदिर रोड, अस्पताल के पीछे, सब्जी मंडी, थाना रोड जायका होटल नाला तक तड़के सुबह-सुबह भ्रमण करने के दौरान आवश्यक निर्देश दिये गये और वही भ्रमण के दौरान ने निगमाआयुक्त श्री सिंह ने आमजन एवं व्यापारी बंधुओं से अपील की है कि अपने-अपने दुकानों के सामने डस्टबिन रखें और स्वच्छता इत्यादि बनाये रखे और कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुये दुकानों के सामने गोला बनाकर 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी के नियमो का पालन करे ।

वही स्थानीय लोगों कहना है कि जिन जगहों पर नालिया खुली है जैसे पार्किंग स्थल काली मंदिर के सामने व आसपास, पोस्टमार्टम हाउस रोड अन्य स्थानों पर स्लैब पटिया लगाये जाये की माँग की क्योंकि लोग बाग खुली नाली को डस्टबिन समझ लेते है नालिया भरने लगती है ।

वही अंतरराज्ययीय बस स्टैंड में बने हॉकर्स जोन जहां पर चूड़ी – मनिहारी की दुकाने लगती है उन जगहो पर हाल ही में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं जिसकी मॉनिटरिंग नगर निगम कार्यालय से हो रहा है और वही गंदगी फैलाने वालो एवं अन्य गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखी जा रही है ।

वही आमजन बताते हैं कि पहले की अपेक्षा अब दुकाने सुव्यस्थित लग रही है और वही सड़कें जाम होती थी जो अब सड़के जाम होने से निजात मिला है और वही नगर निगम प्रशासन का सराहनीय कदम बताया जा रहा है ।

*”स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022″* के तहत नगर निगम अमला द्वारा साफ-सफाई पूरे शहर भर में बड़ी तेजी से की जा रही है जैसे तुलसी मार्ग, पोस्ट ऑफिस रोड, बीजपुर रोड, बस स्टैंड, काली मंदिर रोड, थाना रोड सहित अन्य स्थानों पर अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाकर नाली वगैरह की सफाई की जा रही है और वही बताया जा रहा है कि नगर निगम क्षेत्र के स्वच्छता हेल्पलाइन नंबर 7610107107 पर संपर्क कर स्वच्छता से संबंधित सूचना देकर स्वच्छता में सिंगरौली को नंबर – 1 बनाने में सहयोग करें ।

इस भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से नगर निगम आयुक्त आर.पी.सिंह, स्वच्छता नोडल अधिकारी एवं अधीक्षण यंत्री व्हीपी उपाध्याय, एसडीओ रत्नाकर गजभिये उपयंत्री पीके सिंह, अनुज सिंह, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, जितेंद्र सिंह, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक राजू, अशोक त्रिपाठी, एआईसी सदस्य रोहित चौरसिया, रोहित सिंह, सीटाडेल से अमरेश पाण्डेय सहित भारी संख्या में सफाई मित्र मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...