ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 05/01/2022
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र के बैढन के ट्रामा सेंटर व शासकीय कन्या महाविद्यालय के आसपास स्मार्ट सिटी के संविदाकार के द्वारा जनता की गाढ़ी कमायी के

दिये हुये टैक्स के लाखो रुपये खर्चकर चौड़ीकरण व पीसीसी सड़क निर्माण 2 से 3 माह पूर्व में बनायी गयी थी जो सड़क निर्माण होने के बाद ही कुछ ही दिनों से सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी थी जो आज उखड़ कर जस के तस है सुधार तक नही गया है ।

वही स्मार्ट सिटी के संविदाकार की लापरवाही कहे या सड़क के नाम पर लूट, किसी का ध्यान न चला जाये इसलिये जल्दबाजी में सड़क बनायी जा रही है जो जाँच का विषय बना हुआ है ।
वही स्थानीय रहवासियों का कहना है ऐसे में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ कि ताकि गुणवत्तापूर्ण पीसीसी सड़क का निर्माण हो और लम्बे समय तक सड़क का उपयोग हो सके नही तो सड़को को खूनी सड़क होने में देर नही होगी गारंटी खत्म होते ही सड़क खूनी हो जायेगी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal