
बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला प्रसाशन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली एवं जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज दिनांक 05/01/2022 को वार्ड क्र 39 शासकीय प्राथमिक (कन्या) विद्यालय बैढ़न में “आपकी सरकार – आपके साथ” एवं “हितग्राही मूलक योजना” के तहत लगे शिविर में मुख्यमंत्री आवासीय -भू अधिकार योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना,

प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, कन्या अभिभावक पेंशन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, पात्रता पर्ची, गरीब बेसहारा दिव्यांग, कुष्ठ रोग से संबंधित परिवारों को, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, व्यक्तिगत और सामुदायिक वनाधिकार दावे, हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण व अन्य आवेदन विभागो से महिला बाल विकास विभाग से लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सम्बन्धित फार्म व आवेदन पत्र निराकरण हेतु लिये गये ।
उक्त शिविर में नगर निगम उपयंत्री पी.के. सिंह, वार्ड प्रभारी एल.के. सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर देवी सिंह वैश्य, राहुल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायक कार्यकर्ता मौजूद रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal