
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के लिये पोषण ट्रेकर एप्प लागू करने के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन एटक सिंगरौली के बैनर तले सैड़को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री म.प्र. व संचालक महिला बाल विकास भोपाल को कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन पत्र सौंपा गया ।
वही दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास एण्ड्राईड 6.0 या इससे ऊपर के स्मार्ट फोन नहीं है और न ही शासन द्वारा उलब्ध कराया गया है ।
वही पोषण ट्रेकर एप्प राजभाषा अधिनियम अनुसार हिन्दी में न होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और वही यूनियन के पदाधिकारियों का कहना था कि कई जगह नेट की उपलब्धता नहीं होती जिस कारण पोषण ट्रेकर एप्प कार्य नहीं कर पाता है और उन्होने मांग किया कि नेट की उपलब्धता हेतु पैसे उपलब्ध कराये जायें ।
उक्त ज्ञापन सौंपने के दौरान आंगनबाड़ी यूनियन एटक प्रदेश सचिव विभा पाण्डेय, जिला सचिव रेखा तिवारी, कोषाध्यक्ष सीमा तिवारी ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय मुम्बई रिपिटीशन 3854 ऑफ 2021 दिनांक 14/12/2021 को भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली को निर्देशित किया है कि वह इस पोषण ट्रेकर एप्प में प्रयोगात्मक निदान प्रस्तुत करें अन्यथा इसे लागू अनिवार्य न किया जावे और वही संगठन ने अनुरोध किया है कि प्रशासन केन्द्र की योजनाओं के प्रति सजग न रहकर जिन अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार व प्रशासनिक पद की गरिमा का दुरूपयोग कर भयपूर्ण वातावरण बनाने का प्रयास जो किया जा रहा है इसे तुरंत रोका जाना चाहिये अन्यथा संगठन द्वारा इसका पूरजोर विरोध किया जावेगा ।
उक्त कार्यक्रम व व्यवस्था संचालन कर्ता प्रदेश सदस्य एटक एवं भाकपा जिला सहायक सचिव राजकुमार शर्मा ने किया और उन्होंने यह जानकारी दी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal