
बढ़ता कारवाँ /सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन काइट्स राइज पब्लिक स्कूल में शकुंतला देवी फाउंडेशन के डायरेक्टर अमित राज द्वारा अपने माताजी स्व.शकुंतला देवी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर रेडक्रॉस सोसाइटी सिंगरौली के योगदान से “रक्तदान शिविर” एवं “नेकी की दीवार”कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैश्य, नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी आरपी पाण्डेय, रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन राजमोहन श्रीवास्तव, वॉइस चेयरमैन एसडी सिंह, जनचेतना मंच व अमृत विद्यापीठ के डायरेक्टर अश्वनी कुमार तिवारी, सचिव डॉ.डी.के. मिश्रा, जनचेतना मंच के संयोजक सुरेश गिरि प्रखऱ, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ.आर.डी. द्विवेदी, बाल कल्याण समिति सदस्य रेडक्रॉस प्रबन्धक कार्यकारिणी सदस्य डॉ.आर.डी. पाण्डेय, जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार विवेक त्रिपाठी , डॉ रवि भूषण शर्मा, आशा इंस्टीटूट के डाइरेक्टर सुरेन्द्र कुमार सोनी, प्रयास फाउंडेशन अध्यक्ष शिवेंद्र पाण्डेय, सचिव अमरदीप भारूका, डॉ.सुशील सिंह चंदेल, सत्येंद्र पाण्डेय, बृजेश शुक्ला सहित व रक्तदाता की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal