ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 16/12/2021

BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “कोरोना बीमारी को हराये – कोविड-19 दोनों टीके लगवाये” टीकाकरण अभियान के तहत आज 16 दिसंबर 2021 को जिले भर के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के 300 टीकाकरण केंद्रों में कोवीशील्ड (84 दिन) को – वैक्सीन (28 दिन) के टीके लगाये जा रहे हैं ।

जिला मुख्यालय के आसपास के टीका केंद्र शासकीय प्राथमिक विद्यालय (कन्या) बैढन, पुराना जिला अस्पताल बैढन, जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर के पास डीडीआरसी भवन सहित सभी टीका केंद्रों में कोवीशील्ड एवं को-वैक्सीन का पहले एवं दूसरे डोज का वैक्सीनेशन किया जा रहा है ।
*मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित नगर निगम आयुक्त आर.पी. सिंह, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, आर.आर.टी. टीम प्रभारी मो. कासिम अंसारी, वार्ड प्रभारी आई.पी. नागर, जवाहर पटेल, बीएलओ दयाराम अहिरवार, गोरेलाल पनिका, शेख अशरफ और स्वास्थ्य विभाग लोग टीम मौजूद रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal