Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

न.पा.नि. सिंगरौली द्वारा “स्वच्छता प्रतियोगिता” के लिये नागरिकों से प्रविष्टियां आमंत्रित

न.पा.नि. सिंगरौली द्वारा “स्वच्छता प्रतियोगिता” के लिये नागरिकों से प्रविष्टियां आमंत्रित

जिंगल बेल, स्ट्रीट प्ले, ड्राईंग/पोस्टर, शार्ट वीडियो/मूवी, म्यूरल/वाल पेंटिंग हेतु आयोजित होगी प्रतियोगिता

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली “स्वच्छता सर्वेक्षण – 2022” के तहत नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये मानकों का निर्धारण किया है जिसमें जिंगल बेल, स्ट्रीट प्ले, ड्राईंग/पोस्टर,शार्ट वीडियो/मूवी,म्यूरल/वाल पेंटिंग के लिये प्रविष्टियां आमंत्रित की गयी है ।

जिसमे शहरी क्षेत्रों के इच्छुक नागरिक/कलाकार अपनी विधा से स्वच्छता का संदेश आमजन मानस तक पहुँचाकर स्वच्छता में सहभागिता सुनिश्चित करनी है ।

वही नगर निगम के नोडल अधिकारी व्ही.पी. उपाध्याय ने शहर के नागरिकों, कलाकारों, छात्रों से *”स्वच्छता प्रतियोगिता”* में भाग लेकर स्वच्छ शहर की कल्पना को साकार करने में जन भागीदारी करने के लिये अपील की है और उन्होंने बताया कि *”स्वच्छता प्रतियोगिता”* में भाग लेने के लिये निर्धारित समय मे प्रविष्टियां जमा करें, जिसके पश्चात गठित निर्णायकों की टीम द्वारा जांच कर विजेताओ की घोषणा की जायेगी और सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा ।

वही प्रतियोगिता के लिये थीम सिंगल यूज़ प्लास्टिक छोड़ विकल्पों को अपनाना, कचरा अलग – अलग देना, स्रोत पृथक्करण, सार्वजनिक स्थलों की सफाई,-खुले में शौच की पाबंदी, पुराने/अनुपयोगी कचरे से सौन्द्रीयकरण, होम कम्पोस्टिंग की उपयोगिता, स्वच्छ शहर की कल्पना इत्यादि रहेगा ।

नागरिक अपनी प्रविष्टियां ईमेल आईडी smcsp2018@gmail.com पर व व्हाट्सएप नम्बर 7024944499 पर या स्वच्छता प्रकोष्ठ कार्यालय जाकर शशांक गौतम के पास जमा कर सकते हैं ।

वही प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तारीख 20 दिसम्बर 2021 है जिसके दौरान आवश्यक जानकारी/सुझाव हेतु आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला (7024944499) से सम्पर्क कर सकते हैं ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...