
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी उप निरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्को एवं आबकारी दल द्वारा वृत्त बैढ़न में पचौर, खजूरी, ढेंकी, रजमिलान, खुटार में सीताकुमारी केवट, बिंदु बियर, अजय बिन्द, सुन्दरमती केवट, मानवती केवट के यहाँ अवैध शराब ठिकानों पर दबिश देकर कुल 05 प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)(क)(च) के तहत पंजीबद्ध किये गये और वही कुल जिसमें कुल 60 किलोग्राम महुआ लाहन, 04 लीटर हाथभट्टी शराब व 32 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त किया गया और जिसकी अनुमानित कीमत6000/- रुपये है ।
उक्त कार्यवाही के दौरान ,आबकारी मुख्य आरक्षक शिवेंद्र सिंह परिहार,आबकारी आरक्षक रामनरेश साहू, भास्कर दत्त राल्हि की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal