ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 15/12/2021
भारी ठंड को देखते हुये जिला कलेक्टर के दिशा – निर्देशन में
विगत दिवस से अलाव जलना जारी, कुछ सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की है अति आवश्यकता

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न विगत दिवस भारी ठंड को देखते हुये जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के आदेशानुसार में नगर पालिक सिंगरौली आयुक्त आर.पी.सिंह दिशा निर्देशन में स्वच्छता नोडल अधिकारी व्ही.पी. उपाध्याय ने संज्ञान में लेते हुये जिले के मुख्य सार्वजनिक स्थल एवं मुख्य चौराहे – तिराहे पर अलाव जलाया गया है जैसे स्थान बैढन मुख्यालय के अंतरराज्यीय बस स्टैंड, जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर, मस्जिद तिराहा, अंबेडकर चौक, विन्ध्यनगर के इंदिरा चौक इत्यादि जगहों पर अलाव तापते लोग देखे गये ।
वहीं पर माजन मोड़ (राजीव चौक), बैढन कोतवाली थाना, पुराना जिला अस्पताल इत्यादि अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जल रहा है और वही ठंड को देखते हुये अलाव जलवाने की अति आवश्यकता है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal