Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सूने घर में अज्ञात चोरों ने बोला धावा, नगदी एवं सोने – चांदी के जेवरात ले उड़े, चोरों का हौसला है बुलंद

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 18/12/2021

BK NEWS:सिंगरौली ( राजकुमार सिंह-
जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत गनियारी के पहरी टोला ( भारत गैस गोदाम के पीछे) कल रात लगभग 7 से 8 बजे के बीच में अज्ञात चोरों ने एक सुना घर के दरवाजे में ताला लगे कुंडी को तोड़कर अलमारी में रखे लगभग ₹25000 रुपये नगदी एवं चांदी – सोने के जेवरात ले उड़े और इस प्रकार आसपास पूर्व में कई चोरियां हो चुकी हैं पकड़े नहीं जाने के कारण चोरों का हौसला बुलंद है ।

वही पुष्पेंद्र सोनी (रिंकू सोनी) ने बताया कि कल सुबह में 11:00 बजे प्रतिदिन की तरह अपने कार्य पर गये हुये थे और घर मे कोई सदस्य नही था रात लगभग 8:30 बजे अपने घर के बाउंड्री के बाहर दरवाजे में ताला बंद था ताला को खोलने पर दरवाजा नही खुला तो तब शंका हुआ तो उन्होंने आसपास के लोगों को लेकर जब बाउंड्री के अंदर घुसे तो देखा कि बाउंड्री के बाहर वाली दरवाजा की कुंडी अंदर से अज्ञात चोरों ने बंद किया था और वही अलमारी वाले कमरे के लोहे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर मे घुसकर अलमारी में रखे 25000 नगद जिसमें 200 ग्राम चांदी की पायल, 150 ग्राम चांदी की बिछिया, 20 ग्राम चाँदी की अंगूठी, 1 सोने की अंगूठी 4 ग्राम, कान – नाक के सोना का नथ व कील, बूंदा वगैरह लगभग 8 ग्राम के सोने के जेवरात गायब है ।

जिसकी सूचना कल रात में डायल 100 के माध्यम से दी गयी जो मौके पर डायल 100 पुलिस पहुंची और वही सुबह में लिखित में थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही गयी ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...