Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बने फुटपाथ पर प्लास्टिक कैरट एवं छतरी से बने छप्पर को नगर निगम अमला अतिक्रमण को हटाते हुये, दुकान लगाने हेतु स्थान किया निर्धारित

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 20/12/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली शहर को सुव्यवस्थित एवं सुंदर बनाने हेतु एवं “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आर.पी. सिंह के मौजूदगी में मल्हार पार्क के गेट के सामने व आसपास सड़क के किनारे फुटपाथ पर प्लास्टिक फल कैरेट एवं कई छतरी को मिलाकर छप्पर वगैरह बने थे जिसको आज सुबह में नगर निगम अमला द्वारा अतिक्रमण को हटाकर पड़े सामान को नगर निगम के वाहन द्वारा उनके गंतव्य स्थान पहुंचाया गया ।

वही नगर निगम प्रशासन द्वारा बताया गया कि कि बैढन के मल्हार पार्क के सामने चौपाटी से अंडा – मछली ठेला का दुकान नहीं लगेगा जो अब गल्ला मंडी के पीछे नव निर्माण हॉकर ज़ोन में अंडा – मछली ठेला की दुकाने लगेगी और मल्हार पार्क के सामने चौपाटी में केवल चाट – फुलकी और नास्ता की दुकाने लगेगी और गल्ला मंडी के पास खाली परिसर में फल की दुकानें लगेगी और सब्जी की थोक – फुटकर दुकानें कृषि उपज मंडी बिलौंजी में दुकाने लगेगी और इसी प्रकार देशी – विदेशी शराब की दुकानों के सामने चना, अंडा – मछली की ठेला दुकानें अब गल्ला मंडी के पीछे बने हॉकर ज़ोन (पीएम हाउस के पास) इन सभी जगहों पर नगर निगम प्रशासन द्वारा स्थान निर्धारित किया गया है ताकि शहर की व्यवस्थाये व सुन्दरता बनी रहे ।

मौके पर नगर पालिक सिंगरौली आयुक्त आर.पी.सिंह, नगर निगम उपायुक्त आर.पी. वैश्य, अधीक्षण यंत्री एवं स्वच्छता नोडल अधिकारी व्ही.पी. उपाध्याय, कार्यपालन यंत्री आर.के. जैन, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, डी.के.सिंह, उपयंत्री पी.के.सिंह, स्वच्छता समन्वयक अमित सिंह, अनुज सिंह, सीटाडेल प्रबंधक रावेंद्र सिंह, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, अशोक त्रिपाठी, राजू, रोहित चौरसिया, एआईसी टीम एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी – कर्मचारी व सफाई मित्र मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...