
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय स्थित “गीतांजलि वेलफेयर सोसायटी” द्वारा संचालित मिश्रा पॉलीक्लीनिक एवं नर्सिंग होम द्वारा शाह मेडिकल स्टोर सरई के गजरा – बहरा में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।
वही स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मिश्रा पॉलीक्लीनिक एवं नर्सिंग होम के चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ द्वारा शिविर में आये 52 ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें 20 हड्डी से और 17 स्त्री रोग से व 15 नेत्र रोग से जिसमे 3 मोतियाबिंद मरीजों का परीक्षण किया गया और वहीं पर शिविर में आये हुये ग्रामीणों का ब्लड प्रेशर, वजन,ऑक्सीजन लेवल, पल्स का निःशुल्क परीक्षण किया गया ।
उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मुख्य रूप से डॉ.विक्रम सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ.आरती मिश्रा, आशीष चौबे (ऑप्टोमेट्रिस्ट),अजय त्रिपाठी (मेंटिनेंस सुपरवाइजर),शिवेंद्र नामदेव मार्केटिंग मैनेजर एवं शाह मेडिकल के संचालक संजय शाह का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal