Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जोनल एवं सेक्टर अधिकारी अपने मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर जानकारी से अवगत कराये – कलेक्टर

जोनल एवं सेक्टर अधिकारी अपने मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर जानकारी से अवगत कराये – कलेक्टर

“आदर्श आचरण संहिता” का अपने – अपने क्षेत्रो में कराये कड़ाई से पालन

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे समय सीमा की बैठक आयोजित हुयी ।

इस बैठक मे उपस्थित अधिकारियो को निर्देश देते हुये कलेक्टर ने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन को पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिये अपने – अपने जोन में निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी तैयारियो को पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करे और उन्होने बैठक मे उपस्थित जोनल एवं सेक्टर अधिकारियो को निर्देश दिये कि अपने – अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर जानकारी से अवगत कराये ताकि जो भी कमिया हो उसे समय पर दूर किया जा सके और वही निर्देश दिये कि अपने – अपने क्षेत्रो मे “आदर्श आचरण संहिता” का कड़ाई से पालन कराना संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करे ।

कलेक्टर ने निर्देश दिया कि सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 की धारा 3 में यह स्पष्ट उल्लेख है कि कोई भी व्यक्ति जो सम्पत्ति को स्याही, खड़िया, रंग, पोस्टर, बैनर, फ्लैक्स या किसी अन्य पदार्थ से लिखकर या चिन्हित कर उसे विलोपति करेगा उस पर जुर्माना लगाकर दण्डित किया जाये और उन्होने कहा कि अभ्यर्थी या उसके समर्थको द्वारा किसी शासकीय, अशासकीय भवनो की दिवारो , विद्युत पालो, टेलीफोन पोलो पर प्रदर्शित नही करेगे और वही गठित टीम सतत क्षेत्रो मे भ्रमण कर सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम का पालन कराये ।

वही कलेक्टर ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को इस आशय के निर्देश दिये कि चुनाव से संबंधित सामग्री निर्धारित समय पर भण्डारित कराये और साथ ही मतदान दलो का प्रशिक्षण भी निर्धारित तिथियो में आयोजित कराये ।

कलेक्टर ने कहा कि आज से जनपद पंचायत चितरंगी क्षेत्रातंर्गत की पंचायतो के निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र जमा कराये जा रहे है और उन्होने कहा कि आयोग द्वारा त्रिस्तरी पंचायत चुनाव के संबंध मे जो भी निर्देश जारी किये गये है उसका पालन कराया जाना सुनिश्चित करे और वही निर्वाचन से संबंधित पहलुओ पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुये उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

*”आदर्श आचरण संहिता”* का पालन करते हुये जनसुनवाई आयोजित होगी और साथ ही बैठक मे उपस्थित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिये गये कि मतदान केन्द्रो में जो भी कमिया हो उसे अपने निगरानी मे दूर कराये और इस बैठक के दौरान सीएम हेल्प लाईन एवं समाधान एक दिवस हेतु प्राप्त होने वाले आवेदनो का समय सीमा के अंदर निराकरण करने के साथ – साथ जिन अधिकारियो के द्वारा लंबित शिकायतो का निराकरण समय सीमा के अंदर नही किया जा रहा है उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ।

वही कलेक्टर ने निर्देश दिये कि 16 दिसम्बर को कोविड टीकाकरण का जिले मे महाअभियान चलाया जायेगा जिसकी तैयारियो अपने – अपने क्षेत्रो मे कराया जाना सुनिश्चित करे और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार दूसरे डोज का टीकाकरण पूर्ण कराया जाये ।

उक्त बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन, संयुक्त कलेक्टर विकास सिंह, बी.पी. पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, अधीक्षण यंत्री एस.पी. तिवारी, खनिज अधिकारी ए.के.राय, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी पाण्डेय, डीपीसी आर.के. दुबे, आबकारी अधिकारी खेमराज श्याम सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...