जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियो की बैठक आयोजित
प्रशिक्षण को गभीरता से प्राप्त करे – जिला निर्वाचन अधिकारी

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार मे त्रि – स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिये नियुक्त रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग, नोडल अधिकारियो की बैठक आयोजित हुयी ।
बैठक मे जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन, संयुक्त कलेक्टर विकास सिंह, बी.पी. पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार, नीलेश शर्मा, सम्पदा सर्राफ उपस्थित रहे और वही बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रि – स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन पूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण कराया जाये ।
जिला निर्वाचन अधिकारी निर्देश दिये कि निर्वाचन संबंधित सौपे गये दायित्वो का निर्वाह पूर्ण कर्तव्य निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ किया जाये और कलेक्टर ने समस्त विभागो के अधिकारी कर्मचारियो मैदानी अमले को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचरण संहिता का पालन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिये और उन्होने मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओ को समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये और उन्होने नाम निर्देशन पत्र लिये जाने तथा मतगणना के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाओं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये ।
वही नोडल अधिकारियो को प्रशिक्षण को गंभीरता पूर्वक लेने के निर्देश दिये ताकि किसी भी प्रकार त्रृटि न हो और निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त मार्गदर्शिका का विधिवत अवलोकन करने के निर्देश दिया और कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी उपखण्ड अधिकारियो को निर्देश दिये कि अपने – अपने कार्यालयो में काउंटर निर्धारित कराये ताकि अभ्यार्थियो को निर्धारित समय में नाम निर्देश पत्रो में लगने वाले जाति प्रमाण पत्र समय सीमा मे उपलब्ध हो सके और साथ ही निर्वाचन से संबंधित सभा के लिये अपने – अपने क्षेत्रो में निर्धारित स्थलो का भी चयन कर सूची तैयार करे ताकि *”पहले आओ – पहले पाओ”* के आधार पर सभा स्वीकृती दी जा सके ।
नाम निर्देश पत्रो की प्राप्ति का दिया गया प्रशिक्षण
इस बैठक के दौरान कुशल मास्टर ट्रेनरो द्वारा आभ्यार्थियो के नाम निर्देशन पत्रो के प्राप्ति के संबंध मे विधिवत प्रशिक्षण दिया गया और प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि अभ्यार्थियो द्वारा नियम 32 के अधीन पंच के लिये प्रारूप 4 (क) में सरपंच के लिये प्रारूप 4 (ख) में जनपद पंचायत सदस्य के लिये प्रारूप 4 (ग) एवं जिला पंचायत सदस्य के लिये प्रारूप (घ) में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया जायेगा और नाम निर्देश पत्र के साथ पंच पद के अभ्यार्थियो द्वारा घोषणा पत्र और सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य पद के अभ्यार्थियो द्वारा शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया जायेगा और बैठक में नाम निर्देशन पत्रो के संबंध में लगने वाले दस्तावेजो की विधिवत जानकारी दी गयी ।
उक्त बैठक के दौरान तहसीलदार जीतेन्द बर्मा, प्रभारी तहसीलदार जान्हवी शुक्ला, नायब तहसीलदार दिव्या सिंह, दिवाकर सिंह, कुनाल राउत, सुमित गुप्ता, शारदा प्रजापति, वंशराखन सिंह, सुरेश चंद सिंह सहित मास्टर ट्रेनर एवं नोडल अधिकारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal